Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Kanya Pujan Ka Shubh Muhurat: जान लें अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त कब से कब तक है
Kanya Pujan Ka Shubh Muhurat: मां दुर्गा का स्थान हिन्दू धार्मिक संस्कृति में सर्वोच्च माना जाता है। हर वर्ष दो मुख्य नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है जिसके नौ दिनों तक मां के नौ शक्ति स्वरूपों को पूजा जाता है।
भक्तगण मां अम्बे की विधि विधान से अराधना करते हैं और नवरात्रि के अंत में कन्या पूजन करके इसका शुभ समापन करते हैं। अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन किया जाता है।

कन्याओं को मां का निश्छल रूप माना जाता है, ऐसे में उनका पूजन और उनको भोजन कराना माता को प्रसन्न करता है। इस वर्ष शारदीय नवरात्रों की शुरुआत 15 अक्टूबर से हुई है। जानते हैं साल 2023 की शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि कब होगी और कन्या पूजन का मुहूर्त क्या होगा -
कब करें कन्या पूजन- अष्टमी या नवमी?
हिन्दू रीति में कई लोग अष्टमी के दिन कन्या पूजन करते हैं और कुछ लोग नवरात्रि के आखिरी दिन यानि नवमी को। आप भी अष्टमी और नवमी में से किसी भी दिन कन्या पूजन के कार्यक्रम को संपन्न कर सकते हैं।
दुर्गा अष्टमी के दिन कन्या पूजन का मुहूर्त

अष्टमी के दिन कन्या पूजन के दो मुहूर्त है। आप सुबह और दोपहर में कन्या पूजन कर सकते हैं। 22 अक्टूबर को महाष्टमी मनाई जायेगी।
सुबह का मुहूर्त - 07:51 बजे से 10:41 बजे तक।
दोपहर का मुहूर्त- दोपहर 01:30 बजे से 02:55 बजे तक।
नवमी तिथि और कन्या पूजन का मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि 23 अक्टूबर को मनाई जायेगी। इस दिन भी कन्या पूजन के दो मुहूर्त रहेंगे।
सुबह 06:27 बजे से 07:51 बजे तक।
फिर दोपहर 01:30 से 02:55 बजे तक।
हालांकि आप सुबह 06:27 बजे के बाद से कन्या पूजन कभी भी कर सकते हैं, जब तक दोपहर का मुहूर्त खत्म ना हो जाएं।
कन्या पूजन की विधि
हो सके तो नौ कन्याओं को निमंत्रित कीजिये और अगर संभव ना हो तो जितना संभव हो उतनी ही कन्याओं को घर पर बुलाइए। माँ का स्मरण करते हुए इन दुर्गा की प्रतीक कन्याओं का पैर धोएं। फिर इनके माथे पर कुमकुम लगाएं। इनके बाएं कलाई पर लाल धागा बांधे। फिर इन्हें पंक्ति में बैठाकर अपने हाथों से भोजन परोसे। भोजन के पश्चात इन्हें दक्षिणा दें या उपहार दें। उपहार में पैसे या पढ़ने लिखने का सामान दिया जा सकता है। इसके बाद इन बच्चियों से आशीर्वाद लीजिये।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











