Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Kanya Puja Items: कन्या को उपहार में ये 6 चीजें देना होता है बहुत शुभ, माता होती हैं प्रसन्न
Kanya Pujan Me Kya De: माता दुर्गा सिद्धि प्राप्त करने वाली, मनोकामना पूर्ण करने वाली, शत्रु पर विजय दिलवाने वाली और निरोग करने वाली देवी हैं। ऐसे में नवरात्र के नौ दिन शक्ति स्वरूपा की पूजा आराधना की जाती हैं।
महाष्टमी और महानवमी के दिन कन्या पूजन करने की परंपरा है। इस दिन छोटी छोटी कन्याओं को माता का स्वरूप माना जाता है और उनकी सेवा की जाती है। उनकी पूजा अर्चना करके उन्हें उपहार देकर विदा किया जाता है। आइये आपको बताते हैं उन 6 वस्तुओं के बारे में जिन्हें कन्या पूजा में जरूर भेंट करना चाहिए।

लाल वस्त्र
नवरात्रि में आप कन्या पूजन कर रहे हैं तो कन्याओं को उपहार में लाल वस्त्र जरूर दें। इसका विशेष महत्व है। यदि किसी कारणवश आप लाल वस्त्र नहीं दे सकते हैं तो लाल रंग की चुनरी उन्हें भेंट करें। लाल रंग वृद्धि और सुख समृद्धि का प्रतीक है। इसके साथ ही माता रानी की पोशाक का रंग भी लाल होता है इसलिए इस रंग की शुभता और बढ़ जाती है। लाल रंग के वस्त्र उपहार में देने से आपका मंगल भी मजबूत होता है।
मिठाई
कंजक पूजा में कम से कम एक मिठाई कन्याओं को जरूर खिलानी चाहिए यदि आप किसी भी वजह से मिठाई शामिल नहीं कर पाते हैं तो घर में शुद्ध ढंग से तैयार किया सूजी या आटे का हलवा भी दे सकते हैं। सबसे पहले माता को भोग लगाएं और फिर कन्याओं को खिलाएं। इससे आपका गुरु ग्रह मजबूत होगा। साथ ही माता रानी की विशेष कृपा भी प्राप्त होगी।

फल
नवरात्रि में भोज के लिए आयी कन्याओं को मौसमी फल अवश्य दें। ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि में कन्याओं को फल देने से आपको अपने अच्छे कर्मों का फल कई गुना बढ़ कर मिलता है। आप केला और नारियल दे सकते हैं। केला भगवान विष्णु का प्रिय फल माना जाता है। वहीं नारियल माता लक्ष्मी का प्रिय है। ये दोनों के दान से आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
श्रृंगार सामग्री
नवरात्रि में कन्या पूजन और भोज कराने के बाद आप नन्ही देवियों को श्रृंगार सामग्री उपहार में दे सकते हैं। आप सबसे पहले यह सामग्री माता रानी को अर्पित करें और उसके बाद कन्याओं को भेंट करें। ऐसा माना जाता है कि कन्याओं द्वारा ग्रहण की गयी श्रृंगार सामग्री सीधे माता द्वारा स्वीकार कर ली जाती है।
चावल या जीरा
ऐसा रिवाज है कि जब कन्याओं को विदा किया जाता है तब उन्हें कोचा देते हैं। कोचे में चावल और गुड़ रखा जाता है। ऐसा करने से घर में धन-धन्य की कमी नहीं रहती है। नवरात्रि में कंजक पूजने के बाद कन्याओं को विदा करते समय उन्हें उपहार में थोड़े चावल और जीरा भी दें। इससे घर में तरक्की और संपन्नता का वास होगा।
सिक्के
नवरात्रि में कन्या पूजन में आयी कन्याओं को विदा करते समय दक्षिणा के तौर पर कुछ रूपये भी दें। इससे माता लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा होगी। आप अपनी क्षमता के अनुसार उन्हें 11, 21 या 51 रूपये दे सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











