Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Nag Panchami 2025: नाग पंचमी पर क्या है पूजा का सही मुहुर्त? नोट कर लें टाइम और विधि
Naag Panchami 2025: सावन में आने वाली नाग पंचमी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होत है क्योंकि ये महीना भोले बाबा को समर्पित होता है और नागों से उनका खास कनेक्शन है जो उनके गरे में विराजमान रहते हैं। नाग पंचमी का पर्व नागों को प्रसन्न करने के लिए मनाया जाता है। इस बार 29 जुलाई 2025 दिन मंगलवार को यह पर्व मनाया जाएगा। ऐसा माना जाता है कि इस दिन विधि पूर्वक नागों की पूजा करने से सर्प दोष, कालसर्प दोष और अन्य बाधाओं से मुक्ति मिलती है।
इस दिन खासकर महिलाएं व्रत रखकर नाग देवता से अपने परिवार की सुख-शांति और सुरक्षा की कामना करती हैं। वर्ष 2025 में नाग पंचमी पर बेहद शुभ संयोग बन रहे हैं। आइए जानते हैं नाग पंचमी 2025 की तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व।

नाग पंचमी 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त
नाग पंचमी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है क्योंकि इस दिन नागों की पूजा की जाती है जो शिवजी के गले का हार हैं। धार्मिक दृष्टिकोण से पूजा अगर शुभ मुहूर्त में की जाए तो इसका शुभ फल प्राप्त होता है। नाग पंचमी के दिन पूजा के शुभ मुहूर्त की बात कर लेते हैं तो:
अभिजीत मुहूर्त - 12:07 PM - 12:59 PM
अमृत काल - 11:41 AM - 01:25 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:24 AM - 05:12 AM
पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5:42 बजे से 8:31 बजे तक है जो चौघड़िया मुहूर्त में होगी। इसके अलावा सुबह 10:47 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक पूजा का शुभ समय है। इसके अलावा दोपहर 3:51 बजे से शाम 5:32 बजे तक इन मुहूर्तों में नाग देवता की विधिवत पूजा करना विशेष फलदायी माना गया है।

नाग पंचमी पूजा विधि (Naag Panchami Puja Vidhi)
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहनें।
घर के आंगन या पूजा स्थल पर गोबर से नाग की आकृति बनाएं या नाग देवता की मूर्ति/चित्र स्थापित करें।
हल्दी, चावल, दूध, दूर्वा, काले तिल, अक्षत और फूलों से नाग देवता की पूजा करें।
उन्हें दूध और मिठाई अर्पित करें।
इस दिन सर्पों को दूध पिलाने या नाग मंदिर में पूजा करने की परंपरा है।
नाग पंचमी व्रत कथा का पाठ करें और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करें।
नाग पंचमी का महत्व (Significance of Naag Panchami)
नाग पंचमी पर पूजन करने से सर्पदोष और कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।
यह पर्व शक्ति, संरक्षण और प्राचीन प्रकृति पूजन की परंपरा को दर्शाता है।
शास्त्रों में कहा गया है कि जो व्यक्ति इस दिन नागों को दूध अर्पित करता है, वह सांपों के भय से मुक्त होता है।
इस दिन व्रत रखने से संतान सुख, घर की संपत्ति और सुरक्षा भी प्राप्त होती है।



Click it and Unblock the Notifications











