Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
क्या आप जानते हैं कहां है भगवान शिव का ससुराल, महाशिवरात्रि पर दर्शन मात्र से मनोकामनाएं होती हैं पूरी
Lord Shiva Sasural: यह तो हम सभी जानते हैं कि भगवान शिव कैलाश में निवास करते हैं। यहीं से वो सृष्टि के सभी कामकाज संभालते हैं और भक्तों के कष्ट व परेशानियों का निवारण कर देते हैं।
मगर क्या आप जानते हैं कि भगवान शिव का ससुराल कहां है? माहाशिवरात्रि का महान पर्व आने वाला है, इस मौके पर आपको शिवजी के ससुराल की जानकारी ही दे देते हैं। गौरतलब है कि इस वर्ष महाशिवरात्रि का व्रत 8 मार्च 2024 को रखा जाएगा।

शिवजी का ससुराल कहां है?
पौराणिक कथाओं के अनुसार, हरिद्वार से 4 km दूर कनखल नामक स्थान में विद्यमान दक्षेश्वर महादेव या दक्ष मंदिर ही वह स्थान है जहां राजा दक्ष ने एक विशालकाय यज्ञ का आयोजन किया था। इसमें ब्रह्मांड के सभी देवी देवता तथा ऋषि मुनि, संत महात्मा को आमंत्रित किया गया था। लेकिन इस यज्ञ में भगवान शिव को आमंत्रित नहीं किया था। अपने पिता द्वारा किए गए अपमान तथा भयावह स्थिति को देख कर माता सती सहन नहीं कर पाईं और उन्होंने यज्ञ की अग्नि में कूदकर अपनी जान गवां दी।
महादेव ने दिया श्राप

जब यह बात भगवान महादेव को पता चला तो भगवान शिव बहुत क्रोधित हुए। उन्होंने अपने अनुयायी वीरभद्र से राजा दक्ष का धड़ (सिर) कटवा दिया था। फिर पूरे ब्रह्मांड में हाहाकार मच गया। तभी सभी देवी देवताओं के अनुरोध से भगवान शिव ने राजा दक्ष को जीवनदान दे दिया और नए जीवन के लिए बकरे का सिर लगा दिया। इस स्थिति मे राजा दक्ष को बहुत ही पश्चाताप हुआ और अपनी गलती का एहसास करके भगवान भोलेनाथ से माफी मांग ली।
मंदिर निर्माण
हरिद्वार से 4 km दूर कनखल नामक स्थान में विद्यमान दक्षेश्वर महादेव या दक्ष मंदिर के नाम से मशहूर इस मंदिर का निर्माण 1810 ईस्वी में रानी धनकोर ने कराया था और 1965 में जीर्णोधार करके पुनः निर्माण कराया गया। भगवान भोलेनाथ का यह मंदिर का नाम देवी सती के पिता राजा दक्ष प्रजापति के नाम पर रखा गया है। इस मंदिर की बहुत अधिक मान्यता है। ऐसी मान्यता है शिवरात्रि पर यहां जलाभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











