Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Maha Shivratri Ke Din Hair Cut: महाशिवरात्रि के दिन बाल कटवाना शुभ या अशुभ?
Maha Shivratri Ke Din Hair Cut: सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का बेहद खास महत्व है। महादेव के भक्तों के लिए इससे पावन दिन कोई और नहीं है। धार्मिक दृष्टि से यह तिथि बेहद ख़ास और महत्वपूर्ण है।
इस दिन भगवान शिव के भक्त उनकी कृपा पाने के लिए पूजा, अर्चना, उपाय और व्रत करते हैं। भगवान शिव के मंदिरों में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ता है। इस दिन मंदिरों की छटा भी देखने लायक होती है। पूरा वातावरण शिवमय हो जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव की कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि का दिन सबसे उत्तम है। भगवान शिव की पूजा के अतिरिक्त साधकों को महाशिवरात्रि पर कुछ नियमों का पालन करने और काम को करने की मनाही भी है। आइये जानते हैं कि महा शिवरात्रि पर बाल और नाख़ून काटना सही है या गलत।

महा शिवरात्रि 2024 की तिथि (Mahashivratri 2024 Date)
हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि 08 मार्च को रात 09:57 बजे शुरू होगी और 9 मार्च को शाम 6:17 बजे तिथि का समपान होगा। इस वर्ष महाशिवरात्रि 8 मार्च को मनाई जाएगी।
महाशिवरात्री 2024 में शिव का पूजा शुभ मूहर्त (Mahashivratri 2024 Shubh Muhurat)
महाशिवरात्रि निशिता पूजन का शुभ मुहूर्त 8 मार्च की मध्य रात्रि 12:07 बजे से 12:56 बजे तक रहेगा।
पूजा का अभिजित मुहूर्त - दोपहर 12:12 बजे से 01:01 तक रहेगा। इसके साथ ही हिन्दू पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन सुबह से ही सर्वार्थ योग बन रहा है।
इस दिन शिव योग सुबह 06:45 बजे से 10:41 बजे तक रहेगा। इसके अलावा 8 मार्च को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:45 बजे से शुरू होगा। महाशिवरात्रि व्रत का पारण 9 मार्च को सुबह 06:18 बजे से होगा।
महाशिवरात्रि के दिन बाल कटवाना सही या गलत? (Hair Cut on Mahashivratri)
जानकारों की मानें तो महाशिवरात्रि के पावन दिन पर बाल कटवाने से माता पार्वती के साथ साथ भगवान शिव रुष्ट हो सकते हैं। धार्मिक ग्रंथो के मुताबिक़ किसी भी पवित्र दिन पर बाल कटवाना शुभ नहीं माना जाता है। बाल कटवाने की क्रिया से जुड़े अलग अलग अर्थ भी निकाले जाते हैं। वैसे ज्यादातर मौकों पर बाल कटवाना या नाख़ून काटना शुभ नहीं माना जाता है।
इस बात का जिक्र महाभारत के अनुशासन पर्व में भी मिलता है। ऐसा माना जाता है कि किसी शुभ दिन पर बाल कटवाने से धन, धान्य, बुद्धि और ज्ञान की हानि हो जाती है। भलाई इसी में है कि महाशिवरात्रि के दिन बाल ना कटवाएं। आप किसी भी पवित्र तिथि से पहले ही बाल कटवा लें। आप महाशिवरात्रि से पूर्व ही बाल और नाख़ून काटने का काम कर लें ताकि आपको शिवजी को समर्पित पावन दिन पर बाल कटवाना ना पड़े। पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ महादेव और देवी पार्वती की पूजा करें ताकि घर और जीवन में शुभता व खुशहाली बनी रहे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











