Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Feng Shui Lucky Fruits for New Year 2024: ये फल नए साल में लेकर आएंगे शुभता और समृद्धि
Feng Shui Lucky Fruits for New Year 2024: देश ही नहीं, दुनियाभर में नए साल के स्वागत और जश्न को लेकर तैयारियां जोरों पर है। सभी यही चाहते हैं कि बीता साल चाहे जैसा भी बीता हो मगर आने वाला वर्ष हर मायने में ख़ास और बेस्ट होना चाहिए।
नववर्ष को शुभ और लकी बनाने में फेंग शुई आपकी मदद कर सकता है। क्या आपने कभी डाइनिंग टेबल पर रखे फलों के बाउल को देखा है। यह सिर्फ आपकी सेहत नहीं बल्कि तकदीर बदलने का दम भी रखता है। यकीन मानिए ये हम नहीं बल्कि फेंग शुई का प्राचीन ज्ञान ऐसा कहता है। आपके घर में रखा हुआ साधारण फलों का कटोरा समृद्धि और सौभाग्य को चुंबक की तरह खींच सकता है।

फेंग शुई, चीजों को व्यवस्थित ढंग से रखने की सदियों पुरानी चीनी कला है। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं फेंग शुई के अनुसार कौन से वो फल हैं जो साल 2024 में आपके जीवन में धन, सुख, शांति और समृद्धि को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
संतरे (Orange)
चीनी संस्कृति में रसीले संतरे का फल धन और सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस फल के रंग को सोने के धातु से जोड़ कर देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि संतरे का गोल आकार सौभाग्य और पूर्णता का द्योतक है। ऐसे में घर में संतरा लाकर रखना नववर्ष के आगमन को शुभता से भर देगा।
कीनू (Tangerine)
फेंगशुई में संतरे की तरह ही दिखने वाला कीनू भी बहुत शुभ और लकी माना जाता है। चीनी परंपरा में कीनू को मंगलकारी और सकारात्मकता का प्रतीक कहा गया है। इतना ही नहीं, इस मीठे रसीले फल को 'भाग्य' और 'धन' का स्वरूप माना गया है। नए साल में किस्मत का साथ चाहते हैं तो घर में कीनू जरूर ले आएं।
पोमेलो (Pomelo)
पोमेलो यानी चकोतरा को चीनी परंपरा में खुशहाली और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। यह नींबू की प्रजाति का फल है मगर आकार में इससे काफी बड़ा होता है। ये अपने आकार के समान ही जीवन में खुशियां भी बढ़ाता है। इस फल को घर में रखने से सकारात्मकता के साथ सौभाग्य का भी आगमन होता है।
अंगूर (Grape)
शायद इस बात को कम ही लोग जानते हैं कि वेस्टर्न कल्चर में अंगूर को नए साल की पूर्व संध्या से जोड़कर देखा जाता है। चीन के ज्यादातर हिस्सों में नए साल के स्वागत के लिए वर्ष की आखिरी तारीख को 12 अंगूर खाने की एक अनोखी परंपरा है। दरअसल इस फल को सौभाग्य और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। सभी इसी उम्मीद से यह रिवायत निभाते हैं कि आने वाला समय इनके भाग्य में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा।
आड़ू (peach)
आड़ू का फल भी फेंगशुई के अनुसार बहुत लकी माना जाता है। इसका संबंध लंबी उम्र और अमरता से है। चीन में लोग नए साल के मौके पर अपने परिवार की खुशहाली, अच्छे स्वास्थ्य और एकता के लिए घर में आड़ू लेकर आते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











