Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Gemstone By Birthstone: बर्थ डेट से जानिए कौन-सा रत्न आपके लिए है लकी

हिंदू धर्म के ज्योतिष शास्त्र में ग्रह नक्षत्र का हर व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्व होता है। जिसमें रत्नशास्त्र का अपना अलग स्थान है। आपने अक्सर लोगों को अपनी उंगलियों में रत्न की अंगूठी पहने देखा होता। मूंगा, मोती, पन्ना जैसे रत्न बहुत खास होते हैं। हर रत्न किसी न किसी ग्रह नक्षत्र का प्रतिनिधित्व करते है। ऐसे में आपको भी ये पता होना जरूरी है कि आपके लिए कौन सा रत्न सही होगा? तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपके जन्मतिथि के अनुसार आपके लिए कौन-सा रत्न शुभ होगा। जिसे पहनने के बाद आपके जीवन में बदलाव हो सकते हैं।
जानिए जन्मतिथि के अनुसार रत्न
जन्म की तारीख - 1, 10, 19 और 28
जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28 होती है, उन्हें माणिक्य रत्न पहनना चाहिए। आप इसे सोने के साथ जड़वाकर पहन सकते हैं। इस रत्न को पहनने से आपके जीवन में सब कुछ अच्छा ही अच्छा होता है।
जन्म की तारीख - 2, 11, 20 और 29
अगर आपका जन्म भी 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, तो आपके लिए मोती, चंद्रमणि और पीले-हरे रंग का रत्न बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन पैदा हुए लोगों का अर्ट और मनोरंजन की तरफ अच्छा झुकाव होता है। इन रत्नों को धारण करने से इन जातकों को अपने क्षेत्र में सफलता मिलती है। जिन लोगों को बहुत ज्यादा गुस्सा आता है उनके लिए भी ये रत्न काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
जन्म की तारीख - 3, 12, 21 और 30
हर महीने के 3, 12, 21 या 30 तारीख को जिन लोगों का जन्म होता है, उन्हें पुखराज रत्न धारण करना चाहिए। जातकों को इस रत्न को सोने के साथ पहनना चाहिए। इन तारीखों को जन्म लेने वाले लोगों को दूसरों का नेतृत्व करना पसंद होता है। इन्हें अपने करियर में भी कामयाबी मिलती है।
जन्म की तारीख - 4, 13, 22 और 31
जो लोग महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेते हैं, उन्हें नीलम या गोमेद रत्न धारण करना चाहिए। इस तारीख को पैदा होने वाले लोगों के जीवन में राहु काफी तेजी से व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव लाते हैं। इन रत्नों को व्यक्ति इस तरह धारण करें कि ये आपकी स्किन से टच करें।
जन्म की तारीख - 5, 14, या फिर 23
जिन लोगों का जन्म 5, 14, या 23 तारीख को होता है, उनका संबंध बुद्ध ग्रह से होता है। ऐसे लोग कम्युनिकेशन, मीडिया, आईटी जैसी इंडस्ट्री से जुड़े होते हैं। इन लोगों को हीरा रत्न धारण करना चाहिए। हीरा रत्न को आप चांदी या प्लेटिनम के साथ पहन सकते हैं।
जन्म की तारीख - 6, 15 और 24
जिन लोगों का जन्म 6, 15 और 24 तारीख को होता है, उन लोगों की पर्सनैलिटी काफी अच्छी होती है। इन तारीखों को जन्मे लोग फिरोजा और पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं। इनके लिए ये दोनों ही रत्न काफी शुभ और भाग्यशाली माने जाते हैं।
जन्म की तारीख - 7, 16 और 25
किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों को चंद्रमणि और मोती रत्न पहनना चाहिए। इस रत्न को धारण करने से आपकी निर्णय लेने की क्षमता में काफी विकास होता है।
जन्म की तारीख - 8, 17 और 26
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को हुआ है, उनके लिए नीलमणि, नीलम, काला हीरा या काला मोती रत्न काफी शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि शनि व्यक्ति को कर्म के अनुसार उन्हे फल देते हैं। नीलम रत्न धारण करने से व्यक्ति की कार्यशैली में सुधार आता है। उनके सोचने की क्षमता में भी विकास होता है।
Disclaimer: The information is based on assumptions and information available on the internet and the accuracy or reliability is not guaranteed. Boldsky does not confirm any inputs or information related to the article and our only purpose is to deliver information. Kindly consult the concerned expert before practising or implementing any information and assumption.



Click it and Unblock the Notifications











