Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Karwa Chauth 2025 Date: 9 या 10 अक्टूबर, कब है करवा चौथ व्रत? अभी नोट कर लें सही तिथि

करवा चौथ 2025 की सही तिथि और मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास का आरंभ 08 अक्टूबर 2025 (बुधवार) से होगा। इस माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ मनाया जाता है।
करवा चौथ 2025 की तिथि - 09 अक्टूबर 2025, गुरुवार
चतुर्थी तिथि प्रारंभ - 09 अक्टूबर को सुबह 04:03 बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त - 10 अक्टूबर को सुबह 06:15 बजे
करवा चौथ पूजन मुहूर्त - 09 अक्टूबर को शाम 05:55 से 07:10 बजे तक (समय स्थान विशेष पर थोड़ा अलग हो सकता है)
चंद्रोदय का समय - रात लगभग 08:30 बजे (जयपुर, राजस्थान के अनुसार)
इस प्रकार पंचांग के अनुसार करवा चौथ का व्रत 09 अक्टूबर 2025, गुरुवार को ही रखा जाएगा।
करवा चौथ का महत्व
करवा चौथ केवल व्रत का दिन नहीं बल्कि पति-पत्नी के रिश्ते की गहराई और प्रेम का प्रतीक है। इस दिन महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं और पूरे दिन भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और करवा माता की पूजा करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को करने से पति की आयु लंबी होती है और वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है।
करवा चौथ पूजा सामग्री लिस्ट
करवा चौथ की पूजा विधि में सही सामग्री का होना बेहद आवश्यक है। पूजा के लिए सामान्यतः ये चीजें प्रयोग में लाई जाती हैं:
- फूल
- कच्चा दूध
- शक्कर
- देसी घी
- अगरबत्ती
- दही
- मिठाई
- गंगाजल
- अक्षत (चावल)
- सिंदूर
- मेहंदी
- चूड़ी
- बिछुआ
- महावर
- कंघा
- बिंदी
चुनरी
पीली मिट्टी
चलनी
जल का लोटा
दीपक और थाली
करवा चौथ पर दान करने योग्य वस्तुएं
धार्मिक मान्यता है कि करवा चौथ पर दान-पुण्य करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। इस दिन महिलाएं करवा माता की पूजा के बाद इत्र, केसर, सिंदूर और लाल चुनरी का दान करती हैं। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
करवा चौथ व्रत की विशेष सावधानियां
करवा चौथ का व्रत रखते समय कुछ नियम और सावधानियां भी जरूरी मानी जाती हैं:
सुबह स्नान कर घर और मंदिर की साफ-सफाई करें।
पूजा से पहले व्रत का संकल्प लें।
व्रत के दौरान किसी से वाद-विवाद न करें।
किसी के बारे में गलत विचार न रखें।
इस दिन काले रंग के वस्त्र पहनने से बचें।
शाम को करवा माता की पूजा कर व्रत कथा पढ़ें या सुनें।



Click it and Unblock the Notifications











