Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Kartik Purnima Daan: कार्तिक पूर्णिमा पर करें इन 5 चीजों का दान, दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ेगी धन-संपत्ति
Kartik Purnima Dev Diwali 2025 Daan: हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा को बेहद शुभ और फलदायी मन जाता है। पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी। कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली या त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और शिव की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन देवताओं ने असुरों पर विजय प्राप्त की थी और भगवान विष्णु जी ने सृष्टि में प्रकाश फैलाया। इस दिन गंगा स्नान, दीपदान और दान का विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि इस दिन दान करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। तो आइए, जानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा पर किन-किन चीजों का दान करना चाहिए?

अन्न दान
कार्तिक पूर्णिमा के दिन अन्न दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन चावल, आटा, गेहूं आदि का दान दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन अन्न दान करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में धन-धान्य में वृद्धि होती है।
दीपदान
कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा यमुना या किसी पवित्र नदी में स्नान करने के बाद दीपदान करना बेहद शुभ व लाभदायक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होगा। साथ ही, पूरे वर्ष घर में धन के वर्षा भी होगी।
वस्त्र दान
कार्तिक पूर्णिमा के दौरान हल्की-हल्की ठंड पड़ना शुरू हो जाती है। ऐसे में, इस दिन गरीबों को कम्बल और कपड़ों का दान करना बहुत अच्छा मन जाता है। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। साथ ही, आपका मान व सम्मान भी बढ़ेगा और घर से नकारात्मकता भी दूर होगी।
गौशाला में दान
हिंदू धर्म में गाय को बहुत पवित्र और पूजनीय माना गया है। ऐसे में, अगर आप इस दिन कुछ दान करना चाहते हैं, तो आप गौशाला में जाकर चारा और गुड़ दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके ऊपर भगवान शिव और भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहेगी। साथ ही, इससे आपके घर में सुख-समृद्धि भी आएगी।
धातु का दान
कार्तिक पूर्णिमा पर आप अपनी श्रद्धा अनुसार धातु का दान भी कर सकते हैं। इससे कुबेर देवता प्रसन्न होते हैं, जिससे घर में कभी भी धन की कमी नहीं आती है। इससे आपके जीवन में आर्थिक स्थिरता भी बनी रहती है।



Click it and Unblock the Notifications











