Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Kanwar Special Bhajan: कांवड़ियों के लिए 5 सुपरहिट भोले के भजन, हर डगर बोले 'हर हर महादेव'
Kanwar Special Bhajan: सावन का महीना आते ही भोलेनाथ के भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिलता है। इस पावन महीने में भोले बाबा की पूजा-अर्चना की जाती है। शिव भक्त कांवड़ यात्रा पर जाते हैं और हरिद्वार और गोमुख से गंगाजल लेकर आते हैं और शिवरात्रि वाले दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं। कांवड़ यात्रा पर निकले शिवभक्त, जो हर कदम पर "बोल बम" के जयकारे लगाते हैं और आस्था की डगर पर डटे रहते हैं।
इस पावन यात्रा में भक्ति की ऊर्जा को और भी गहरा बनाने का काम करते हैं भोलेनाथ के भजन, जो हर कांवड़िए की आत्मा को छू जाते हैं। अगर आप भी कांवड़ यात्रा पर निकले हैं या घर बैठे भोले की भक्ति में लीन हैं, तो पेश हैं भोले बाबा के 5 सुपरहिट भजन जो आपके सफर को बनाएंगे और भी दिव्य। हर किसी कावड़िये की प्ले लिस्ट में ये सभी भजन होने चाहिए।

Kanwar Special: भोलेनाथ के 5 सुपरहिट भजन
1. बम-बम बोले
भोले बाबा के भजनों में अगर सबसे ज्यादा जोश से भरा कोई भजन है, तो वो है बम-बम बोले। हंसराज रघुवंशी की दमदार आवाज में यह भजन हर भक्त के रोम-रोम को झंकृत कर देता है।
हंसराज के सारे भजन भोले बाबा के ही होते हैं जो रोम-रोम में भक्ति का भाव भर देते हैं।
2. भोले बाबा का दरबार
हरियाणवी तड़का और भक्ति का संगम चाहिए तो 'भोले बाबा का दरबार' बेस्ट भजन है। खासकर युवाओं के बीच यह भजन बेहद पॉपुलर है। अगर यात्रा के दौरान एनर्जी चाहिए, तो इस भजन को अपनी प्ले लिस्ट में शामिल करें और जरूर सुनें।
3. शिव तांडव स्तोत्र
अगर आप भक्ति के साथ-साथ शक्ति की अनुभूति करना चाहते हैं तो शिव तांडव स्तोत्र का यह वर्जन आपके कानों में गूंजते ही आपकी आत्मा को ऊर्जा से भर देगा। आज ही अपनी प्ले लिस्ट में शामिल करें। यकीन मानिए शिव तांडव स्तोत्र आपकी यात्रा को आसान बना देगा।
4. ओं नमः शिवाय
एक शांत और सुकून देने वाला भजन ओं नमः शिवाय है जो चलते-चलते मन को विश्रांति देता है। यह भजन मेडिटेशन और रात्रि में शिव ध्यान के लिए भी बेस्ट है। आप इसे भी अपनी प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
5. बोल बम बोल
भोजपुरी भक्तों के लिए यह भजन किसी एंथम से कम नहीं है।
कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रैक्टर या लाउडस्पीकर पर सबसे ज्यादा बजने वाला भजन यही होता है। इस भजन से रोम-रोम में भक्ति भाव उमड़ पड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications











