Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Jaya Kishori Thoughts: इंसान को इन 4 परिस्थितियों में रहना चाहिए चुप, बनी रहती है इज्जत
Jaya Kishori Ke Suvichar: जया किशोरी एक बहुत बड़ी वक्ता मानी जाती है। उनके सुविचार वाले वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं। जया किशोरी जी को अक्सर बड़े-बड़े मंचों पर अपनी मधुर वाणी से जीवन यापन संबंधित कला को साझा करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।
जया किशोरी जी ज्यादातर सार्वजनिक मंच में इस बात का जिक्र जरूर करती है कि व्यक्तियों को कौन-कौन सी चार परिस्थितियों में बिल्कुल हमेशा चुप रहना चाहिए। इन मौकों पर चुप न रहना उनके लिए भारी पड़ सकता है
Jaya Kishori Motivational Thoughts: In Which Situation A Person Should Stay Silent

क्रोध:
जब भी किसी व्यक्ति को गुस्सा आए तो उसे बिल्कुल शांत रहना चाहिए क्योंकि गुस्से से उस समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता। गुस्सा कुछ बनाता नहीं लेकिन गुस्सा परिवार समेत कई चीजों को बिगाड़ जरुर देता है। ऐसे में अगर आपको गुस्सा आए तो उस अवस्था में बिल्कुल चुप हो जाए। इस दौरान आप कुछ प्रतिक्रिया देने के लिए सोच रहे तो पहले आप अपने अंदर के गुस्सा को नियंत्रित करने का प्रयास करें। हमें स्थिति का पूर्ण रूप से समझने का प्रयास करना चाहिए।
दोस्ती:
अगर आपके शब्दों से आपकी दोस्ती के बीच दरार आती है या आपके दोस्तों को नुकसान पहुँचता है तो ऐसे शब्द का बिल्कुल भी प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में आपको बिल्कुल ही शांत रहना चाहिए।
माफ़ी:
माफी मांगने का मतलब यह नहीं कि आप हमेशा गलत हैं या सामने वाला सही है। बल्कि इसका मूल मतलब यह है कि आप अपने गुस्सा को काबू करके अपने दोस्ती को सबसे ज्यादा अहमियत दे रहे हैं।
ज्ञान:
अगर आपके पास कम जानकारी है तो आपको बिल्कुल ही शांत रहना चाहिए क्योंकि थोड़ा ज्ञान आपके लिए बहुत ही हानिकारक हो सकता है। अपने विचार को सुंदर बनाने के लिए आपको स्थिति को भली भाँति समझ लेना चाहिए। सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि आप उस स्थिति को गहराई से जाँच ले। उसके पश्चात ही निर्णय लें।
हंसी के पात्र:
अल्प ज्ञान आपको किसी के भी समक्ष हँसी का पात्र बना सकता। आधा ज्ञान देने से पहले संपूर्ण बातों का तथा स्थिति का विशेष पूर्वक आंकलन कर लेना चाहिए और पूरी जानकारी होने पर ही अपनी बात सबके समक्ष रखनी चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











