Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Vrindavan Me Janmashtami Kab Hai 2025: मथुरा-वृंदावन में कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी? जानें मंगला आरती का समय
Janmashtami 2025 Date In Vrindavan: हिंदू धर्म में जन्माष्टमी का त्योहार की बहुत मान्यता होती है। इस खास दिन पर ठाकुर जी के भक्त व्रत रखते हैं और श्रद्धा भाव से पूजा-पाठ करते हैं। मथुरा-वृंदावन में जन्माष्टमी का पर्व बेहद खास और भव्य तरीके से मनाया जाता है। इस दिन कान्हा नगरी में चारों ओर बांसुरी की धुन, मंदिरों की घंटियां और 'जय श्री कृष्ण' के जयकारे गूंजते हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुर जी के जन्मोत्सव के साथ ही मंगला आरती का विशेष महत्व होता है, जिसे देखने और उसमें शामिल होने के लिए देश-विदेश से लाखों भक्त मथुरा-वृंदावन पहुंचते हैं।
इस साल जन्माष्टमी को लेकर भक्तों में खास उत्साह है और सभी जानना चाहते हैं कि ठाकुर जी की मंगला आरती कब होगी, ताकि वे समय पर दर्शन का लाभ ले सकें। वहीं जन्माष्टमी की तिथि को लेकर भी कंफ्यूजन बना हुआ है। आइए जानते हैं, इस बार मथुरा-वृंदावन में जन्माष्टमी किस दिन मनाई जाएगी और ठाकुर जी की मंगला आरती का समय क्या रहेगा।

मथुरा-वृंदावन में कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी?
सभी लोगों को ये जानने की उत्सुकता है कि मथुरा-वृंदावन में जन्माष्टमी कब मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार, मथुरा-वृंदावन में 16 अगस्त दिन शनिवार को ही जन्माष्टमी मनाई जाएगी। आपको पता हो कि जन्माष्टमी का पर्व भाद्रपद की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन श्री कृष्ण भगवान का जन्म हुआ था। भगवान जी ने कंस का वध करने के लिए और बुराई का अंत करने के लिए धरती पर जन्म लिया था।
कब होगी मंगला आरती
कृष्ण भक्तों के लिए मंगला आरती को लेकर काफी उत्सुकता रहती है। इस दिन मथुरा-वृंदावन में भव्य जुलूस निकाला जाता है, झांकी निकलती है और भजन-कीर्तन होते हैं। बता दें कि मंगला आरती साल में एक ही बार होती है। वो भी जन्माष्टमी की मध्यरात्रि को यानी रात 12 बजे। इस आरती के लिए भक्त पूरे साल इंतजार करते हैं जिसका बहुत महत्व माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications











