Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Muharram 2025 Mubarak : इस्लामिक नए साल का आगाज़, मुहर्रम पर अपनों को भेजें दुआओं और प्यार भरी शुभकामनाएं
Islamic New Year 2025 Wishes : हर धर्म और समुदाय का अपना-अपना नववर्ष होता है, जो नई शुरुआत और पुराने साल की विदाई का प्रतीक होता है। जैसे हिंदू धर्म में विक्रम संवत, बंगाली समुदाय में पोइला बोइसाख, महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा मनाया जाता है, वैसे ही इस्लाम में मुहर्रम महीने की पहली तारीख से नए साल की शुरुआत होती है। इस्लामी कैलेंडर, जिसे हिजरी कैलेंडर कहा जाता है, चंद्रमा की गति पर आधारित होता है।
इस्लामी नववर्ष की शुरुआत जिल-हिज्जा महीने के खत्म होने के बाद होती है। जैसे ही चांद दिखता है, मुहर्रम का महीना शुरू हो जाता है और नया साल माना जाता है। इस बार हिजरी सन् 1447 की शुरुआत होने वाली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 26 जून को नया चांद दिखाई दे सकता है। यदि ऐसा होता है, तो इसी दिन से नया साल आरंभ हो जाएगा। अन्यथा, 27 जून को चांद देखा जाएगा। नए साल के चांद के दीदार के साथ ही लोग एक-दूसरे को दुआएं और शुभकामनाएं देने लगते हैं। आप भी अपनों को इस मौके पर मुबारकबाद भेज सकते हैं।

Islamic New Year 2025 Wishes (इस्लामिक नए साल 2025 की मुबारकबाद)
1. मक्का की रोशनी आप सभी के जीवन को रोशन करे और
आपके ऊपर अल्लाह का आशीर्वाद बना रहे,
इस्लामी नववर्ष की शुभकामनाएं
2. नए सूरज के साथ आंख खुली, नए चांद के लिए टकटकी बंधी
दिल की डोर भी एक-दूजे के प्यार में बंध जाए
नया साल कुछ ऐसी सौगातें लेकर आए.
आपको और आपके परिवार को इस्लामिक नव वर्ष की मुबारकबाद.
3. सोचा किसी अपने से बात करे
अपने किसी खास को याद करे
किया जो फैसला न्यू ईयर की मुबारकबाद देने का
दिल ने कहा क्यों ना शुरूआत आप से करे
इस्लामिक न्यू ईयर 2025
4. वक्त मुबारक है, दिन मुबारक है
आपकी खुशहाली के लिए हमारी हर धड़कन मुबारक है
अल्लाह आपको इस साल में खूब बरकत दे
हमारी तरफ से आपको इस्लामी नया साल मुबारक है
इस्लामिक नया साल 2025
5. कर्बला की कहानी में कत्लेआम था
लेकिन हौसलों के आगे हर कोई गुलाम था
खुदा के बंदे ने शहीद की कुर्बानी दी
इसलिए उसका नाम इबादत का पैगाम बना
इस्लामिक नया साल 2025
6. नया दिन, नई उम्मीदें,
नई योजनाएं, नए प्रयास,
मैं अल्लाह से दुआ करता हूं
की खुदा आपको इस नए साल में
एक सफल जीवन दें।
इस्लामिक न्यू ईयर 2025
7. आज के चांद का हमें बेसब्री से इंतजार है
हमारी हर सांस उस घड़ी के लिए बेकरार है
नए साल का नया चांद जब फलक पर आएगा
खुदा आप पर अपना प्यार बरसाएगा.
इस्लामिक नए साल की मुबारकबाद
इस्लामिक न्यू ईयर 2025
8. मिले आपको दुनिया में खुशियां सारी,
गम ना दे आपको खुदा कभी,
चाहे तो एक खुशी कम कर दे हमारी।।
इस्लामिक न्यू ईयर 2025
9. दिल से निकली दुआ है हमारी
मिले आपको दुनिया में खुशियाँ सारी
गम ना दे आपको खुदा कभी
चाहे तो एक खुशी कम कर दे हमारी
इस्लामिक न्यू ईयर 2025
10. आ गया है नया साल
इस नए साल में आओ करे कामना
की ये सभी को रखे खुशहाल
है गरीब और कंगाल उन को ये साल बना दे मालामाल
देश के भ्रष्टाचार को मिटा दे और ले आए एक मजबूत लोक पाल
इस्लामिक न्यू ईयर 2025
11. दश्त-ए-बाला को अर्श का जीना बना दिया,
जंगल को मुहम्मद का मदीना बना दिया,
हर जर्रे को नज़फ का नगीना बना दिया,
हुसैन तुमने मरने को जीना बना दिया.
इस्लामिक न्यू ईयर 2025
12. करीब अल्लाह के आओ तो कोई बात बने,
ईमान फिर से जगाओ तो कोई बात बने,
लहू जो बह गया कर्बला में, उनके मकसद को समझो तो कोई बात बने।
इस्लामिक न्यू ईयर 2025



Click it and Unblock the Notifications











