Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Holika Dahan 2025 Upay: होलिका दहन की राख से करें ये खास उपाय, मिलेगा धन, आरोग्य और सुख-शांत
Holika Dahan 2025 Totka : होलिका दहन की राख से करें ये खास उपाय, मिलेगा धन, आरोग्य और सुख-शांति होलिका दहन का पर्व तंत्र-मंत्र की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन विशेष उपाय और टोटके करने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
तंत्र शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन की राख (भस्म) से किए गए उपाय दुर्भाग्य को खत्म करने के साथ-साथ वास्तु दोष, आर्थिक समस्याओं और टोने-टोटकों के प्रभाव से भी मुक्ति दिलाते हैं। आइए जानते हैं कुछ महत्वपूर्ण उपाय जो होलिका दहन की राख से किए जा सकते हैं।

1. वास्तु दोष को करें दूर
यदि घर में बार-बार कलह होती है, नकारात्मकता बनी रहती है, या वास्तु दोष के कारण समस्याएं आ रही हैं, तो होलिका दहन के अगले दिन घर में इस राख का छिड़काव करें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होगी, परिवार में प्रेम-संबंध मजबूत होंगे और लड़ाई-झगड़े खत्म हो जाएंगे। साथ ही, यदि कोई व्यक्ति ग्रहों की अशुभ दशा से परेशान है, तो होली की भस्म को शरीर पर लगाकर स्नान करें। यह उपाय अशुभ ग्रहों के प्रभाव को कम करने में सहायक होता है।
2. धन आगमन के लिए करें यह उपाय
आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए होलिका दहन की राख एक अद्भुत उपाय है। इस राख को सात छेद वाले सिक्के के साथ लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या अलमारी में रख दें। यह उपाय वर्षभर धन वृद्धि करता है और पैसों से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। इसके अलावा, इसी राख की एक छोटी-सी पोटली बनाकर अपने पर्स में रख लें। यह उपाय निरंतर धन प्रवाह बनाए रखने में मददगार होता है और आमदनी में बढ़ोतरी करता है।
3. टोने-टोटके और बुरी शक्तियों से बचाव
यदि किसी व्यक्ति को यह आशंका हो कि उस पर किसी ने टोटका या बुरी नज़र डाली है, तो होलिका दहन की राख को एक ताबीज में बांधकर गले या हाथ में धारण करें। इससे नकारात्मक शक्तियां दूर रहेंगी और किसी भी प्रकार का टोटका प्रभावहीन हो जाएगा। इसके अलावा, यदि राहु-केतु की महादशा परेशान कर रही हो, तो शिवलिंग पर इस राख को चढ़ाएं। इससे ग्रहों की अशुभ दशा समाप्त होगी और करियर या व्यवसाय में आ रही रुकावटें भी दूर होंगी।
4. बाधाओं से मुक्ति के लिए खास उपाय
यदि घर में लगातार परेशानियां बनी रहती हैं, तो होलिका दहन की राख में नमक और राई मिलाकर किसी गुप्त स्थान पर रख दें। यह उपाय न केवल सभी बाधाओं को दूर करता है बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। वहीं, यदि परिवार का कोई सदस्य लगातार बीमार रहता है, तो इस राख को पूर्णिमा से लेकर अगली पूर्णिमा तक प्रतिदिन माथे पर लगाएं। इससे स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन इसके साथ डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
कब उठाए होली की राख
होलिका दहन के बाद अग्नि शांत होने पर धुरैड़ी के दिन सूर्योदय से पहले उठें। बिना बोले और बिना पीछे देखे होलिका दहन के स्थान पर जाएं और राख उठाकर एक लाल कपड़े में बांध लें। इसे घर की तिजोरी में रखें। इस उपाय से जीवन में सुख-समृद्धि आ सकती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, बोल्ड स्काई इसकी पुष्टि नहीं करता है।



Click it and Unblock the Notifications











