Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Holi 2025 Kab Hai: इस साल जल्दी आ रहा है होली, जानें मार्च में कब मनाया जाएगा ये पर्व और कब शुरू होगा होलाष्टक
Holi 2025 Kab Hai: होली का त्योहार भारत में रंगों, उल्लास और भाईचारे का प्रतीक है। यह फाल्गुन महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है, जिसे रंगों की होली के नाम से जाना जाता है। इससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है, जिसमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश छिपा होता है।

2025 में होली की तारीख (Holi 2025 Kab Hai?)
वैदिक पंचांग के अनुसार, होली 2025 की तिथि और समय निम्नलिखित हैं:
- फाल्गुन पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 13 मार्च 2025, सुबह 10:35 बजे
- फाल्गुन पूर्णिमा तिथि समाप्त: 14 मार्च 2025, दोपहर 12:23 बजे
- चंद्र दर्शन का समय: 14 मार्च, शाम 6:38 बजे
- होली मनाने की तिथि: 14 मार्च 2025
कब होगा होलिका दहन? (Holika Dahan 2025 Kab Hai?)
होलिका दहन 13 मार्च 2025 को रात के समय किया जाएगा।
- होलिका दहन का मुहूर्त:
- रात 11:26 बजे से 12:30 बजे तक
- भद्रा काल:
- भद्रा पूंछ: शाम 6:57 बजे से 8:14 बजे तक
- भद्रा मुख: रात 8:14 बजे से 10:22 बजे तक
होली पर शुभ योग (Auspicious Yog on Holi 2025)
इस वर्ष होली के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं:
- शिववास योग: भगवान शिव और माता गौरी के आशीर्वाद से यह दिन विशेष फलदायी होगा।
- उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र: इस नक्षत्र में किए गए धार्मिक कार्य शुभ फल देते हैं।
- बव और बालव करण: इन योगों में भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि प्राप्त होती है।
होलाष्टक का महत्व (Holashtak 2025 Kab Se Hai?)
होली से आठ दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाता है, जो 6 मार्च से 13 मार्च 2025 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश आदि करने की मनाही होती है।
होली 2025 का त्योहार 14 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। यह दिन बुराई को त्यागकर आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश देता है। शुभ योग और पूजा-अर्चना के साथ होली का यह पर्व आपके जीवन में रंग, खुशियां और समृद्धि लेकर आएगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











