Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Hartalika Teej Vrat Agar Tut Jaye: यदि अनजाने में खंडित हो जाता है हरतालिका तीज व्रत तो क्या करें?
Agar Galti Se Toot Jaye Hartalika Teej Vrat: हरतालिका तीज अखंड सौभाग्य प्राप्ति का पर्व है जिसे देश के कई हिस्सों में सुहागन औरतों द्वारा मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत का पालन करती हैं और मां गौरी व महादेव शिव की पूजा अर्चना करती हैं।
अपने दाम्पत्य जीवन के सुख और सुहाग की दीर्घायु की कामना करती हैं। महिलाएं भगवान के आशीर्वाद प्राप्ति और सौभाग्य के लिए पूरा दिन व्रत रखती हैं और अगले दिन सूर्योदय के बाद उसका पारण करती हैं। लेकिन कई बार किसी गलती से या अनजाने में व्रत टूट जाता है। ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए जानते हैं आगे -

भगवान से मांगे माफ़ी
व्रत भंग होने पर जिस भगवान का व्रत रखा है उनकी उपासना करते हुए माफ़ी मांगनी चाहिए। हरतालिका तीज के दिन मां पार्वती, महादेव शिव और गणेश भगवान की अराधना की जाती है, इसलिए व्रत भंग होने पर इन देवी देवताओं का स्मरण करते हुए क्षमा मांगें।
पंचामृत से स्नान
व्रत दोष के लिए व्रत वाले दिन देवी और देवता की मूर्ति बनाकर उनको सबसे पहले दूध, दही, शहद, और शक्कर को मिलाकर पंचामृत से स्नान कराना चाहिए। इसी के साथ मूर्ति पर गंध, अक्षत, फूल, फल आदि सोलह पूजा सामग्रियों से उनका पूजन करें।
दान पुण्य
इतने महत्वपूर्ण पर्व के दिन निर्जला व्रत का टूटना अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए व्रत दोष की भरपाई के लिए दान जैसे पुण्य कर्म करें। किसी पंडित से सलाह लेकर दान की वस्तुओं को निर्धारित करें।
मंत्रों का जाप करें
व्रत दोष के निवारण के लिए तीज में पूजे जाने वाले देवी देवताओं से संबंधित मंत्रों का जाप करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











