Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Hariyali Teej 2025: 27 या 28 जुलाई कब है हरियाली तीज का व्रत? जानें पूजा विधि, और शुभ मुहूर्त
Hariyali Teej Date: हरियाली तीज का पर्व महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। यह त्योहार सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है और इस दिन सुहागन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं। साथ ही विवाहित और अविवाहित कन्याएं भी इस व्रत को अच्छे जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए करती हैं। हरियाली तीज पर महिलाएं हरे रंग के सुंदर और पारंपरिक परिधान पहनती हैं हाथों में मेहंदी लगाती हैं और झूला झूलती हैं।
हरियाली तीज शिव-पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक है और इसे श्रंगार, भक्ति और प्रकृति के उत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। बीते कुछ समय से हर त्योहार की तारीख की लेकर कंफ्यूजन बना रहता है, ऐसा ही कुछ हरियाली तीज को लेकर भी है। आइए इस कंफ्यूजन को दूर करते हैं और जानते हैं कि कब है हरियाली तीज, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त भी।
कब है हरियाली तीज?
हरियाली तीज को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है। हर कोई इस खास दिन की तैयारी में लगा है लेकिन इसी बीच हरियाली तीज की सही तिथि को लेकर असमंजस बना हुआ है। बता दें कि हरियाली तीज सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है तो इस हिसाब से इस साल 27 जुलाई 2025 दिन रविवार को हरियाली तीज पड़ रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 26 जुलाई 2025 की रात 10 बजकर 41 मिनट से शुक्ल तृतीया तिथि आरंभ हो जाएगी जो 27 जुलाई की रात को 10 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। बता दें कि हर त्योहार को उदय तिथि के अनुसार मनाया जाता है तो इस ऐसे में 27 जुलाई को हरियाली तीज मनाई जाएगी।

क्या है शुभ मुहुर्त?
हरियाली तीज 27 जुलाई 2025 दिन रविवार को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार, हरियाली तीज पर रवि का शुभ योग बन रहा है। ये शुभ योग रविवार की शाम 4 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा और 28 जुलाई दिन सोमवार को सुबह 5 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। शास्त्रों के अनुसार, रवि योग में पूजा करना और व्रत रखना बहुत शुभ माना जाता है जो अच्छा और शुभदायी फल देता है।
हरियाली तीज की पूजा विधि (Puja Vidhi)
हरियाली तीज पर महिलाएं सुबह ब्रह्ममुहूर्त में स्नान कर व्रत का संकल्प लें और साफ हरे वस्त्र धारण करें।
विवाहित महिलाएं संपूर्ण श्रृंगार करें और हरी चूड़ी, बिंदी, साड़ी आदि पहनें ये इस दिन के लिए शुभ माना जाता है।
मिट्टी या धातु की पार्वती जी की मूर्ति को स्थापित करें और पंचामृत से स्नान कराकर श्रृंगार करें।
मीठा, पूड़ी-सब्जी, घेवर आदि का भोग लगाएं।
हरियाली तीज व्रत कथा का पाठ करें और अंत में शिव-पार्वती की आरती करें।
परंपरागत रूप से महिलाएं झूले पर झूलती हैं और लोकगीत गाकर उत्सव मनाती हैं।

हरियाली तीज का महत्व
हरियाली तीज का पर्व देवी पार्वती के तप और शिव जी से पुनर्मिलन की स्मृति में मनाया जाता है। 108 जन्मों तक तप करने के बाद माता पार्वती को भगवान शिव पति रूप में प्राप्त हुए थे। इस दिन स्त्रियां माता पार्वती की तरह समर्पण और तप का प्रतीक बनकर व्रत रखती हैं। विवाहित महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं और देवी पार्वती से अपने पति की लंबी उम्र, सुख-शांति और समृद्ध दांपत्य जीवन की कामना करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











