Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Happy Vaikunth Ekadashi 2023: आज खुलते हैं वैकुंठ धाम के द्वार, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें शुभकामना
Happy Vaikunth Ekadashi 2023 Wishes in Hindi: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को बहुत ही पुण्यकारी और महत्वपूर्ण माना गया है। यह एकादशी खरमास या धनुर्मास में पड़ती है जब सूर्य धनु राशि में विराजमान होते हैं। इसे मुक्कोटी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।
ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के निवास स्थान वैकुण्ठ का द्वार खुलता है। इस व्रत का पालन जो जातक पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव से करता है उसे भगवान श्री हरि की विशेष कृपा मिलती है और वह जन्म-मरण के चक्र से भी मुक्त हो जाता है।

इस दिन भगवान विष्णु या श्रीनिवास को समर्पित मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की भरी संख्या पहुंचती है। इस एकादशी पर पूजा अर्चना के साथ दान-पुण्य करने का भी बहुत महत्व है। जानते हैं इस साल वैकुण्ठ एकादशी की तिथि और शुभ मुहूर्त। साथ ही इस मौके ये बधाई संदेश भी जरूर भेजें।
वैकुंठ एकादशी 2023 कब है?
साल 2023 में वैकुंठ एकादशी दो दिन 22 और 23 दिसंबर को माना जा रहा है।
एकादशी तिथि आरंभ: 22 दिसम्बर 2023, प्रातः 08:16 बजे से
एकादशी तिथि समाप्त: 23 दिसम्बर 2023, प्रातः 07:11 बजे तक
वैकुंठ एकादशी का पारण समय: 24 दिसंबर 2023, प्रातः 06: 33 मिनट- से प्रातः 8: 52 मिनट तक है।
वैकुण्ठ एकादशी की शुभकामनाएं

1.
विष्णु जिनका नाम हो
वैकुंठ जिनका धाम हो
उत्पन्ना एकादशी के शुभ अवसर पर
श्रीहरि को शत-शत प्रणाम
वैकुण्ठ एकादशी की शुभकामनाएं
2.
शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं
विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभाङ्गम्
लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं
वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्
वैकुण्ठ एकादशी की शुभकामनाएं

3.
ताल बजे, मृदंग बजे
बजे श्रीहरि की वीणा
जय राम, जय राम
जय-जय श्रीकृष्ण हरि
वैकुण्ठ एकादशी की शुभकामनाएं
4.
वैकुण्ठ एकादशी के शुभ अवसर पर
भगवान विष्णु आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें।।
5.
ॐ श्री लक्ष्मी नारायण नम:
वैकुण्ठ एकादशी के पावन पर्व पर भगवान
श्री विष्णु की कृपा से आपके सभी पाप नष्ट
हो जाये और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो।
वैकुंठ एकादशी की शुभकामनाएं
6.
जय श्री लक्ष्मी नारायण
यह वैकुंठ एकादशी का व्रत आपके पापो से मुक्ति दिलाएँ साथ ही इस लोक के सुख भोगते हुए स्वर्ग की प्राप्ति कराये।
वैकुंठ एकादशी की हार्दिक शुभकामना
7.
ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।
श्री हरी भगवान विष्णु की कृपा से आपके सभी मनोरथ सिद्ध हो और आपके जीवन में सुख शांति और समृद्धि हमेशा बनी रहें।
वैकुण्ठ एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











