Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Narali Purnima 2025 Wishes: नारली पूर्णिमा पर अपनों को दें ये खास बधाई संदेश, बढ़ाएं रिश्तों में मिठास
Happy Narali Purnima 2025 Wishes : श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि महाराष्ट्र में, विशेष रूप से तटीय एवं कोंकणी क्षेत्रों में, नारली पूर्णिमा के रूप में बड़े उत्साह और श्रद्धा से मनाई जाती है। इस वर्ष यह पावन पर्व 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। यह दिन समुद्र के देवता भगवान वरुण को समर्पित है। समुद्र किनारे रहने वाले लोग और मछुआरे इस दिन नारियल अर्पित कर समुद्र की पूजा करते हैं और भगवान से सुरक्षा, सुख-समृद्धि और जल व्यापार में उन्नति की कामना करते हैं।
नारली पूर्णिमा का पर्व न केवल धार्मिक महत्व रखता है बल्कि यह मछुआरों के जीवन से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। वर्षा ऋतु में समुद्र में मछली पकड़ने पर रोक होती है, और यह त्योहार मछली पकड़ने के नए मौसम की शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन मछुआरे अपने नावों और जालों की विधिवत पूजा करते हैं। रंग-बिरंगी सजावट, नारियल अर्पण और पारंपरिक गीतों के साथ यह त्योहार पूरे तटीय इलाकों में जीवंत माहौल बना देता है।

इस शुभ अवसर पर आप भी अपने परिवार, दोस्तों और परिचितों को नारली पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं भेज सकते हैं, ताकि उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। यहां कुछ खास Narali Purnima 2025 Wishes दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप सोशल मीडिया या मैसेज के जरिए भेज सकते हैं-
Narali Purnima 2025 Wishes in Hindi
1. समुद्र में नारियल का अर्पण सभी के लिए सौभाग्य और सुरक्षा लाए।
नारली पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
2. नारली पूर्णिमा का प्रकाश आपको एक उज्जवल भविष्य की ओर ले जाए।
शुभ नारली पूर्णिमा।
3. आओ मिलकर नारली पूर्णिमा पर खुशी मनाएं,
चंद्रमा और भगवान वरुण का आशीर्वाद लें,
सिर नवा कर अपने जीवन को समृद्ध बनाएं।
नारली पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।
4.समुद्र के देवता भगवान वरुण की कृपा आप पर बनी रहे,
दिन-दोगुनी रात-चौगुनी व्यापार में तरक्की हो।
शुभ नारली पूर्णिमा।
5. नकारात्मक और चिंताजनक विचार जलकर राख हो जाएं,
घर-परिवार में सदा खुशहाली छाए।
नारली पूर्णिमा की मंगलकामनाएं।
6. नारली पूर्णिमा की रात्रि का निखार,
बरसे देवताओं का प्यार-दुलार,
चांदनी आपके जीवन में खुशियां बिखेरे।
शुभ हो आपके लिए नारली पूर्णिमा का त्योहार।
7. चांद सी शीतलता, शुभ्रता और कोमलता,
आपको और आपके परिवार को प्राप्त हो।
नारली पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
8. नारली पूर्णिमा की भावना आपके जीवन में नई शुरुआत और सकारात्मक बदलाव लाए।
शुभ नारली पूर्णिमा।



Click it and Unblock the Notifications











