Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Happy Dussehra: विजयदशमी के पावन अवसर पर सबके साथ शेयर करें ये मैसेज और स्टेटस
Happy Dussehra Wishes: नवरात्रि का शुभ पर्व जारी है और देश भर में मां दुर्गा के भक्ति के रंग देखने को मिल रहे हैं।देश के कोने कोने में भव्य रामलीलाओं का भी आयोजन किया जा रहा है।
दिल्ली, अयोध्या, मुंबई जैसी जगहों पर बड़ी और शानदार रामलीलाओं का आयोजन किया जाता है जिसमें देश के बड़े कलाकार भी हिस्सा लेते हैं। नवरात्रि के नौ दिन मां की उपासना के साथ साथ रामलीला भी चलते हैं और दसवें दिन दशहरा के साथ ही रावण वध और रामलीला समापन होता है।

इस वर्ष 24 अक्टूबर को दशहरा का त्यौहार मनाया जाएगा। यह हिन्दू धर्म का बेहद महत्वपूर्ण पर्व होता है जो भगवान राम की रावण पर जीत को प्रदर्शित करता है। पेश हैं कुछ प्रेरक और भक्तिपूर्ण सन्देश जो आप विजयदशमी के दिन अपने दोस्तों और परिवारजनों को भेज सकते हैं -
1.
बुराई का होता है विनाश
दशहरा लाता है उम्मीद की आस
रावण की तरह आपको दुखें का होगा नाश
इस पावन पर्व पर यह है हमारी आशा!
2.
आपके जीवन में हो खुशियों का बसेरा
तहे दिल से कह रहा हूं हैप्पी दशहरा!
दशहरा पर्व की शुभकामनाएं!

3.
इस देश में सत्य स्थापित कर,
हर बुराई को मिटाना होगा,
आतंकी रावण का दहन करने,
आज फिर राम को आना होगा।
दशहरा की शुभकामनाएं!
4.
जैसे श्री राम ने जीत ली थी लंका,
वैसे आप भी जीतें सारी दुनिया
इस दशहरे मिल जाएं आप को,
दुनिया भर की सारी खुशियां
दशहरा पर्व की शुभकामनाएं!
5.
चांद की चांदनी शरद की बहार
फूलों की खुशबू अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको
विजयदशमी का त्यौहार!
6.
कभी भी आप पर पड़े न दुख का साया
प्रभु राम की कृपा का ऐसा असर रहे छाया
हरदम धन धान्य रहे आपका अंगना
विजयादशमी यही है हमारी मनोकामना
आपको दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!
7.
अधर्म पर धर्म की विजय
असत्य पर सत्य की विजय
बुराई पर अच्छाई की विजय
पाप पर पुण्य की विजय
अत्याचार पर सदाचार की विजय
क्रोध पर दया, क्षमा की विजय
और अज्ञान पर ज्ञान की विजय
दशहरा की शुभकामनाएं!
8.
हृदय में धारण करें प्रभु श्री राम का नाम
अपने भीतर के रावण का करें सर्वनाश
दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
9.
इस दशहरा करें बस एक शुभ काम
बुराइयों को करें दूर और
समाज को दें अच्छाइयों का पैगाम
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











