Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Eid al-Adha 2025 Mubarakbad Shayari : इन शायरियों से भेजें अपने अजीज लोगों को ईद की मुबारकबाद
Happy Eid Al Adha 2025 Shayari : ईद-उल-अजहा जिसे बकरीद या बकरा ईद भी कहा जाता है, मुस्लिम समुदाय का बेहद खास त्योहार है। यह रमजान के 70 दिन बाद, कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने प्रियजनों को गले मिलकर मुबारकबाद देते हैं।
ऐसे में क्यों न इस खास मौके पर दिल को छू लेने वाली शायरी के जरिए एक-दूसरे को बधाई दी जाए? उर्दू शायरी का जादू न केवल त्योहार की खुशी को दोगुना कर देगा, बल्कि आपके जज़्बात भी खास अंदाज में सामने आएंगे।
अगर आप भी अपनों को इस मौके पर शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो यहां कुछ बेहतरीन ईद-उल-अजहा मुबारक संदेश दिए गए हैं जिन्हें आप व्हाट्सएप, फेसबुक, मैसेज या स्टेटस के ज़रिए अपने दोस्तों और परिवार को भेज सकते हैं।

Eid al-Adha Mubarakbad Shayari (ईद-उल-अजहा मुबारकबाद शायरियां)
1. ईद का दिन है गले मिल लीजे
इख़्तिलाफ़ात हटा कर रखिए
अब्दुल सलाम
2. जो लोग गुज़रते हैं मुसलसल रह-ए-दिल से
दिन ईद का उन को हो मुबारक तह-ए-दिल से
ओबैद आज़म आज़मी
3. आ जाए वो मिलने तो मुझे ईद-मुबारक
मत आए ब-हर-हाल उसे ईद-मुबारक
इदरीस बाबर
4. ऐसा हो सब इंसान हों ख़ुश इतने कि हर रोज़
इक दूसरे से कहता फिरे ईद-ए-मुबारक
इदरीस बाबर
5. अपनी ख़ुशियाँ भूल जा सब का दर्द ख़रीद
'सैफ़ी' तब जा कर कहीं तेरी होगी ईद
सैफ़ी सिरोंजी
6. तुम बिन चाँद न देख सका टूट गई उम्मीद
बिन दर्पन बिन नैन के कैसे मनाएं ईद
बेकल उत्साही
7. ये दुआ मांगते हैं हम ईद के दिन
बाकी न रहे आपका कोई गम ईद के दिन
आपके आंगन में उतरे हर रोज खुशियों भरा चांद
और मेहेकता रहे फूलों का चमन ईद के एक दिन
Happy Eid Mubarak 2025
8. आज का ये दिन है बेहद मुबारक,
रंगों से सजी है हर दिशा, हर तरफ.
ईद है उस खुदा का अनमोल उपहार,
आप सभी को हमारी ओर से बकरीद मुबारक!
Happy Eid ul-Adha!
9. सजे हैं घर, सजी हैं महफिले
रोशन है सारी गलियां और रास्ते
ईद के इस खास मौके पर
खुदा से आपकी सलामती की दुआ करते हैं
मुबारक हो आपको बकरीद का त्योहार
ईद मुबारक



Click it and Unblock the Notifications











