Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Govardhan Puja 2023: आज नहीं कल होगी गोवर्धन पूजा, शोभन योग व अनुराधा नक्षत्र में शुभ मुहूर्त
Govardhan Puja 2023: इस साल गोवर्धन पूजा की तिथि को लेकर लोगों के बीच में काफी असमंजस की तिथि बनी हुई है। दरअसल हर बार दिवाली के अगले ही दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। मगर इस बार ऐसा नहीं है।
इस बार दीपोत्सव पांच नहीं बल्कि छह दिन का है। इसकी वजह है सोमवती अमावस्या का दो दिन होना। इस बार अमावस्या तिथि 12 और 13 दोनों दिन मनाई जा रही है। सोमवार 13 नवंबर को साल 2023 की आखिरी सोमवती अमावस्या के रूप में मनाया जा रहा है।

गोवर्धन पूजा 2023 का शुभ मुहूर्त
13 नवंबर सोमवार को प्रतिपदा तिथि दोपहर 02 बजकर 56 मिनट से प्रारंभ होकर 14 नवंबर को दोपहर 02 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। इस दिन गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त प्रातः 06 बजकर 43 मिनट से 08 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। इस दिन शोभन योग और अनुराधा नक्षत्र का निर्माण हो रहा है। इससे इस दिन की शुभता और अधिक बढ़ जाती है।
गोवर्धन पूजा के दिन किस भगवान की पूजा की जाती है?

हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्त्व है। इस दिन भगवान गोवर्धन और भगवान श्री कृष्ण की पूजा करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इनका स्मरण करने से जीवन से नकारात्मकता दूर होती है। साथ ही घर परिवार में शुभता का आगमन होता है। साथ ही सौभाग्य में वृद्धि होती है।
गोवर्धन पूजा का महत्व
इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाया था और गोकुल वासियों को शरण दी थी। तभी से गोवर्धन पूजा की शुरुआत हुई, यह पूजा प्रकृति के हमारे जीवन में महत्ता को दर्शाती है। इस दिन श्री कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा करने से घर में अन्न की संपन्नता बनी रहती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











