Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Good Friday 2025: इस साल कब मनाया जाएगा गुड फ्राइडे और ईस्टर संडे, जानिए इन दिनों की खासियत?
Good Friday 2025 Date : गुड फ्राइडे का दिन ईसाई धर्म के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह वह दिन है जब प्रभु यीशु मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। इस दिन प्रभु यीशु ने अपने पापों के प्रायश्चित और मानवता के उद्धार के लिए अनंत बलिदान दिया। इसे शोक, आत्मचिंतन और प्रार्थना के दिन के रूप में मनाया जाता है। इसे ग्रेट फ्राइडे, होली फ्राइडे और ब्लैक फ्राइडे के नामों से भी जाना जाता है।
इस दिन अनेक स्थानों पर प्रभु यीशु की पदयात्रा निकाली जाती है और उनके बलिदान को याद किया जाता है। लोग चर्च में जाकर प्रार्थना करते हैं और उनसे अपने पापों की क्षमा मांगते हैं।

गुड फ्राइडे कब है?
2025 में गुड फ्राइडे 18 अप्रैल, शुक्रवार को मनाया जाएगा। साल दर साल इसकी तारीख बदलती रहती है, लेकिन इसका दिन सुनिश्चित रूप से शुक्रवार ही होता है। इसी शुक्रवार को प्रभु यीशु के बलिदान और उनके अटल प्रेम का स्मरण किया जाता है। ईसाई समुदाय इस दिन चरम शोक और गंभीर मनोभाव के साथ एक दूसरे के प्रति सहानुभूति प्रदर्शित करते हैं।
कब है ईस्टर संडे?
गुड फ्राइडे के कुछ दिनों बाद ईस्टर संडे आता है, जो प्रभु यीशु के पुनरुत्थान का प्रतीक है। 2025 में ईस्टर संडे 20 अप्रैल को मनाया जाएगा। यह दिन खुशी, उत्साह और पुनर्जीवन का संदेश लेकर आता है। ईस्टर संडे पर चर्चों में जश्न के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएँ देते हैं। इस दिन अंडों का विशेष महत्व होता है क्योंकि अंडा जीवन और नवजीवन का प्रतीक माना जाता है। अंडों को विभिन्न रंगों और डिजाइनों में सजाकर तोहफों के रूप में दिया जाता है।
क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे और ईस्टर?
ईसाई धर्मग्रंथों के अनुसार, रोम में प्रभु यीशु ने लोगों को प्रेम का संदेश दिया था, जिससे उनकी लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती गई। यह बात शासकों के लिए चिंता का विषय बन गई, जिसके चलते यहूदी शासकों ने उन्हें राजद्रोह का आरोप लगाकर मृत्युदंड सुनाया। गुड फ्राइडे उस दिन की याद में मनाया जाता है जब ईसा मसीह ने मानवता के लिए बलिदान दिया और सूली पर चढ़ाए गए। कहा जाता है कि वह शुक्रवार था। इसके तीन दिन बाद, संडे को वह पुनर्जीवित हुए। इस चमत्कार की खुशी में ईस्टर संडे मनाया जाता है, जो आशा और नए जीवन का प्रतीक है
अप्रैल में ही क्यों आता है ईस्टर?
ईस्टर अप्रैल में मनाया जाता है क्योंकि प्रभु ईसा पकड़े जाने के समय इजराइल में सर्दी छूट रही और गर्मी आ रही थी। वेटिकन मौसम व चंद्रमा की स्थिति पर ईस्टर की तिथियां तय की जाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











