Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
New Year 2023: न्यू ईयर पर पेरेंट्स के चेहरे पर मुस्कान देखने के लिए दें ये तोहफा

हम अक्सर अपनों को गिफ्ट देने का बहाना ढूंढते रहते हैं। लेकिन जो पेरेंट्स हमेशा हमारी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं, हमारे सपने पूरे करने में दिन-रात एक कर देते हैं, हमारी जरूरत की सभी चीजें बिना हमारे मांगे ही हमारे सामने लाकर रख देते हैं। उन पेरेंट्स को हम गिफ्ट देना ही भूल जाते हैं। लेकिन अगर आने वाले नए साल को आप अपने पेरेंट्स के लिए स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो उनको एक स्पेशल न्यू ईयर गिफ्ट दे सकते हैं। लेकिन अगर आप अपने पेरेंट्स को क्या गिफ्ट दें, इस बात को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं, तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपके लिए कुछ गिफ्ट्स आइडिया लेकर आए हैं।
न्यू ईयर पर पेरेंट्स के लिए गिफ्ट आइडिया
1. स्पेक्स होल्डर
पेरेंट्स अक्सर घर में अपना चश्मा कही भी रखकर भूल जाते हैं। या कई बार गलती से उसके ऊपर बैठ जाते हैं, जिस कारण चश्मा टूट जाता हैं। लेकिन आप अपने पेरेंट्स के चश्में के लिए होल्डर न्यू ईयर पर गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। आप थोड़ा स्टाइलिश स्पेक्स होल्डर लें, ताकि वो देखने में भी काफी एक्ट्रैक्टिव लगे।
2. मसाज पिलो
कई पेरेंट्स अक्सर गर्दन में दर्द और कमर में दर्द होने की शिकायत करते हैं। अगर आपके पेरेंट्स के मुंह से आपने भी ऐसी बाते सुनी हैं, तो इस न्यू ईयर आप उनके लिए पिलो मसाजर गिफ्ट में दें सकते हैं। ये उन्हें दर्द से राहत दिलाने में मदद करेगा।
3. हॉलिडे पैकेज
माता-पिता की पूरी जिंदगी बच्चों की पढ़ाई लिखाई और उनका भविष्य बनाने में ही लग जाती है। अपने लिए वो समय भी नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में आप अपने पेरेंट्स को न्यू ईयर पर टेंशन फ्री लाइफ एंजॉय करने के लिए एक छोटे से वेकेशन पर भेज सकते हैं। न्यू ईयर गिफ्ट में आप अपने पेरेंट्स को एक हॉलीडे पैकेज दे सकते हैं। ताकि कुछ दिन वो अपनी लाइफ को मजे से जी सकें।
4. फेवरेट राइटर की किताब करें गिफ्ट
अगर आपके पेरेंट्स को किताब पढ़ना पसंद है, तो आप उन्हें उनके फेरेट राइटर की लिखी किताब गिफ्ट में दें सकते हैं। या फिर ऑनलाइन भी उनके लिए ऑनलाइन नोवल पढ़ने का सब्सक्रिप्शन भी लें सकते हैं।
5. कस्टमाइज गिफ्ट
आज कल मार्केट में कस्टमाइज गिफ्ट के कई ऑप्शन मिलते हैं। आप अपने माता-पिता के लिए इस न्यू ईयर पर कोई स्पेशन गिफ्ट कस्टमाइज करवा सकते हैं। आप उन्हें मग, फोटोफ्रेम, कुशन, क्लॉक जैसी चीजें गिफ्ट में दें सकते हैं।
6. योग मेंबरशिप
एक उम्र के बाद हमारे पेरेंट्स को अपनी फिटनेस की ओर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। ऐसे में आप उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए उन्हें योग सेंटर का मेंबरशिप गिफ्ट में दें सकते हैं। क्योंकि खुद से तो वो अपने हेल्थ का ध्यान रखेंगे नहीं, लेकिन अगर आप उनके लिए ये मेंबरशिप लेंगे तो वो जरूर योग सेंटर जाएंगे और अपनी हेल्थ का ध्यान रखेंगे।



Click it and Unblock the Notifications











