Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Father's Day 2025: जून के तीसरे संडे को ही क्यों मनाया जाता है फादर्स डे? जानें इतिहास और इस साल की थीम
Father's Day 2025: हर साल जून का तीसरा रविवार फादर्स डे (Father's Day) के रूप में चुना जाता है। इस साल यह खास दिन 15 जून 2025 को पड़ रहा है। फादर्स डे केवल एक दिन नहीं है, यह हमारे पिताओं के स्नेह, मार्गदर्शन और बलिदान को याद दिलाता है। फादर्स डे को मनाने के पीछे का उद्देश्य पिता के त्याग, समर्पण और उनके मार्ग दर्शन को सम्मान देना है।
हर बच्चे के लिए ये दिन बहुत स्पेशल होता है और वो अपने पिता के लिए कुछ ऐसा करने का प्लान बनाते हैं जिससे उनके पिता को उन पर गर्व हो। क्या आप जानते हैं कि फादर्स डे की शुरुआत कब और कहां से हुई और इस साल इसकी थीम क्या है?
क्यों मनाया जाता है फादर्स डे
हर औलाद के लिए उसके पिता उसकी वो परछाई होते हैं जो उन्हें हर मुसीबत से बचाते हैं। उन्हें सही राह दिखाते हैं और सही-गलत में फर्क करना सिखाते हैं। मां बच्चे को प्यार देती है तो पिता उसे परेशानियों का सामना करना सिखाता है ताकि किसी भी जटिल परिस्थिति से वो निपट सके। हर किसी की लाइफ में पिता का योगदान बहुत महत्वपूर्ण होता है। पिता के त्याग, बलिदान और उनका अपने बच्चों के प्रति प्यार-समर्पण इतना खास होता है कि उसी को सम्मान देने के लिए फादर्स डे मनाया जाता है।

आइए जान लेते हैं फादर्स डे का इतिहास
किसी भी त्योहार या इवेंट को मनाने के पीछे एक खास कारण होता है। फादर्स डे को मनाने के पीछे की वजह भी बहुत खास है। जानकारी के लिए बता दें कि फादर्स डे की शुरुआत साल 1910 में अमेरिका के वाशिंगटन में हुई थी। हालांकि फादर्स डे मनाने की असली शुरुआत साल 1908 से हुई थी जब एक लड़की जिसका नाम Sonora Smart Dodd था ने अपने पिता को सम्मान देने के लिए ये दिन मनाया। इस दिन को साल 1916 में राष्ट्रपति Wilson और 1966 में राष्ट्रपति Johnson द्वारा आधिकारिक रूप मिला और तब से जून महीने के तीसरे रविवार को ये दिन मनाया जाने लगा।
Father's Day 2025 की क्या है थीम और इसे मनाने के तरीके
हर साल फादर्स डे की थीम अलग होती है जो बहुत ही खास होती है। इस साल की थीम भी बहुत ही स्पेशल है। जी हां साल 2025 की थीम है "पिता: लचीलेपन का पोषण और भविष्य को आकार देना"। इस थीम से ही आप समझ गए होंगे कि एक पिता अपनी औलाद के लिए क्यों इतना महत्वपूर्ण होता है। फादर्स डे को हर बच्चा अपने अंदाज में मनाता है। कोई इस दिन अपने पिता के लिए खास गिफ्ट खरीदना है तो कोई उनके सपने को साकार करने का प्रण लेता है।

अलग-अलग देश में अलग है तारीखें
ऐसा नहीं है कि हर देश में फादर्स डे जून महीने के तीसरे रविवार को ही मनाया जाता है। जी हां, क्रोएशिया, इटली, और स्पेन में फादर्स डे 19 मार्च को मनाया जाता है। थाईलैंड में ये खास दिन 5 दिसंबर को मनाया जाता है जिस दिन उनके राजा का जन्मदिन होता है। ताइवान में 8 अगस्त को फादर्स डे मनाया जाता है। हालांकि भारत सहित दुनिया के अधिकांश देशों में जून के तीसरे रविवार को ही फादर्स डे मनाया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications











