Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Eid-al-Fitr 2025: 31 मार्च या 1 अप्रेल भारत में कब मनेगी? केरल और जम्मू में कब मनाई जाएगी ईद
Eid-ul-Fitr 2025 Date : ईद-उल-फ़ित्र (Eid al-Fitr) इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है। इसे रमज़ान के पाक महीने के समापन के बाद मनाया जाता है। रमज़ान में रोज़ा रखने के बाद जब शव्वाल महीने का पहला चांद नज़र आता है, तो अगले दिन ईद-उल-फ़ित्र का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार को 'मीठी ईद' (Meethi Eid) भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन खासतौर पर मीठे पकवान बनाए जाते हैं।
इस साल, रमज़ान 2 मार्च 2025 से शुरू हुआ है। ईद-उल-फ़ित्र की तारीख चांद के दीदार पर निर्भर करती है, इसलिए इस साल यह त्योहार 31 मार्च (सोमवार) या 1 अप्रैल (मंगलवार) 2025 को मनाया जा सकता है। यदि चांद 30 मार्च की रात दिखाई देता है, तो ईद 31 मार्च को होगी। लेकिन अगर चांद 31 मार्च को नजर आता है, तो ईद 1 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी।
आइए जानते हैं कि इस साल भारत में ईद कब मनाई जाएगी और इसके अलावा केरल, जम्मू जैसे राज्यों में क्यों एक दिन पहले ईद मनाने का चलन है?

रमजान में चांद देखने का महत्व
इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान के बाद शव्वाल महीने के पहले दिन ईद मनाई जाती है। भारत में चांद दिखने के आधार पर ही ईद मनाने की तारीख तय होती है। आमतौर पर, भारत में सऊदी अरब के एक दिन बाद ईद मनाई जाती है, क्योंकि वहां चांद पहले दिखाई दे जाता है। भारत और सऊदी अरब के समय में करीब 4 घंटे का अंतर होता है, जिसकी वजह से भारत में चांद एक दिन बाद दिखाई देता है और उसी के अनुसार ईद मनाई जाती है।
केरल में कब मनाई जाएगी ईद?
भारत के कुछ हिस्सों में, विशेष रूप से केरल, जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु के कुछ क्षेत्रों में, ईद सऊदी अरब के अनुसार मनाई जाती है। इन राज्यों में, अगर सऊदी अरब में 30 मार्च को ईद मनाई जाती है, तो वहां के मुस्लिम समुदाय भी उसी दिन ईद मना सकते हैं।
भारत में ईद की छुट्टी
भारत सरकार के कैलेंडर के अनुसार, ईद-उल-फ़ित्र की छुट्टी सोमवार, 31 मार्च 2025 को घोषित की गई है। हालांकि, अंतिम निर्णय चांद देखने के बाद ही लिया जाएगा। ईद के दिन विशेष नमाज़ अदा की जाती है, गरीबों और जरूरतमंदों को ज़कात दी जाती है, और परिवार व दोस्तों के साथ मिलकर उत्सव मनाया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications











