Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Eid Milad Un Nabi 2024: इस साल कब है रबीउल अव्वल महीने की 12 तारीख, यहां देखें कंफर्म डेट
Eid-e-Milad-un-Nabi 2024 Kab Hai: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (Eid Milad Un Nabi) इस्लाम धर्म में रबीउल अव्वल महीने की 12 तारीख को मनाई जाती है। इस दिन पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन होता है। मान्यता के अनुसार, पैगंबर मोहम्मद का जन्म मक्का में हुआ था। कहा जाता है कि अल्लाह ने उन्हें अवतार के रूप में भेजा था।

Eid Milad Un Nabi 2024 Date
इस साल ईद मिलाद उन नबी 16 सितंबर, सोमवार को मनाई जा रही है। इस दिन का महत्व इसलिए भी है क्योंकि समाज में पसरे अंधकार, जुआखोरी और लूटमार से लोग परेशान थे। ऐसे समय में अल्लाह ने मोहम्मद साहब को धरती पर भेजा।
Eid Milad Un Nabi Significance
पैगंबर मोहम्मद के वालिद अबदुल्ला बिन अब्दुल मुतलिब थे और वालेदा का नाम आमेना था। उनके पिता की मृत्यु तब हो गई थी जब वे बहुत छोटे थे। उनका लालन-पालन उनके चाचा अबू तालिब ने किया। बचपन से ही वे अल्लाह की इबादत में लीन रहते थे और मक्का की पहाड़ी पर इबादत करते थे।
जब पैगंबर मोहम्मद 40 वर्ष के हुए तो उन्हें अल्लाह से संदेश प्राप्त हुआ। इसके बाद वे अल्लाह के संदेश को सभी तक पहुंचाने लगे। उन्होंने अल्लाह को वचन दिया कि वे इस्लाम धर्म की अगुवाई करेंगे। लोगों को इस्लाम धर्म समझाने में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था, लेकिन वे अपने लक्ष्य से नहीं हटे।
Eid Milad Un Nabi Rituals
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी इस्लाम के पैगंबर हज़रत मुहम्मद साहब के जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है। इस दिन मुस्लिम समुदाय उनके जीवन और शिक्षाओं को याद करता है। मस्जिदों में विशेष नमाजें अदा की जाती हैं, जहां पैगंबर की शिक्षाओं और उनके जीवन के बारे में चर्चा की जाती है।
लोग जुलूस निकालते हैं, घरों और मस्जिदों को रोशनी और झंडों से सजाते हैं। कई जगहों पर गरीबों और जरूरतमंदों को दान दिया जाता है। इस दिन पैगंबर की सादगी, दया और इंसानियत की सीखों को मानने पर जोर दिया जाता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











