Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Shardiya Navratri 2023: “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे” मंत्र के जाप से क्या फायदे मिलते हैं?
Om Aim Hreem Kleem Chamundaye Viche Mantra: नवरात्रि में की जाने वाली दुर्गा पूजा शक्ति उपासना का पर्व है। नौ दिन मां अम्बे के नौ अलग अलग शक्ति रूपों की आराधना और पूजन किया जाता है और मां से सुख समृद्धि की कामना की जाती है।
शारदीय नवरात्रि में ब्रह्माण्ड के सारे ग्रह एकत्रित होकर सक्रिय हो जाते हैं। और कई बार इसका दुष्प्रभाव प्राणियों पर पड़ता है। उस दुष्प्रभाव से बचने के लिए भी शक्ति स्वरुप मां दुर्गा की पूजा की जाती है। इस दौरान एक विशेष दुर्गा मंत्र का भी जाप किया जाता है। जानते हैं दुर्गा मंत्र के बारे में विस्तार से -

दुर्गा मन्त्र
"ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ।।"
दुर्गा मंत्र का पाठ क्यों ज़रूरी हैं?
इस मंत्र को दुर्गा मंत्र के नाम से भी जाना जाता है। दुर्गा मां की नौ शक्तियों को जागृत करने के लिए इस दुर्गा मंत्र का जाप किया जाता है। नवरात्रि में सभी ग्रहों की शक्तियों के किसी भी प्रकार के प्रभाव से बचने के लिए दुर्गा मंत्र सहायक होता है। इसलिए दुर्गा मंत्र का जाप नवरात्रि के दौरान करने से नकारात्मक शक्तियों से भी बचाता है। इस मंत्र को नवार्ण मंत्र भी कहते हैं, जिसका एक एक अक्षर दुर्गा माता की नौ शक्तियों को प्रदर्शित करता है।

दुर्गा मंत्र का अर्थ
'ॐ' परब्रह्म का सूचक है जिससे यह समस्त जगत व्याप्त होता है।
"ऐं" - यह वाणी, ऐश्वर्य, बुद्धि तथा ज्ञान प्रदात्री माता सरस्वती का बीज मन्त्र है।
"ह्रीं" बीज मन्त्र महालक्ष्मी से सम्बंधित है। ह्रीं - ह्रीं यह ऐश्वर्य, धन ,माया प्रदान करने वाली मातामहालक्ष्मी का बीज मंत्र है।
"क्लीं" - यह शत्रुनाशक, दुर्गति नाशिनी महाकाली का बीज मन्त्र है।
"चामुण्डायै" चण्ड और मुण्ड नामक राक्षसों के संहार करने माँ दुर्गा को चामुण्डा कहा जाता है।
"विच्चे" - विच्चे का अर्थ समर्पण या नमस्कार है।
कैसे करें जाप?
इस दुर्गा मंत्र का जाप 108 मोतियों या दाने की माला पर कम से कम तीन बार करना चाहिए। हालांकि नवार्ण मंत्र नौ अक्षरों का है लेकिन शारदीय नवरात्रि और विजयदशमी के चलते इसके आगे ॐ लगाकर ही जाप करना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











