Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Diwali 2025: दिवाली के दिन दिखाई दें ये 5 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का आप पर है आशीर्वाद, मिलेगी खूब धन-दौलत
Lucky Signs On Diwali: दिवाली आने से पहले ही घर में जगमगाहट व रौनक आ जाती है। दिवाली हर किसी के लिए खुशी का एक महत्वपूर्ण त्यौहार होता है। इस दिन माँ लक्ष्मी और गणेश की पूजा की जाती है, ताकि घर में समृद्धि, खुशहाली और सकारात्मकता बनी रहे। इसके साथ ही दिवाली वाले दिन अगर आपको कुछ संकेत दिखाई दें, तो समझ जाइए की मां लक्ष्मी और गणेश जी का वास आपके घर में है। जी हां, दिवाली वाले दिन कुछ खास और शुभ संकेत भी दिखाई देते हैं। माना जाता है दिवाली वाले दिन दिखाई देने वाले यह शुभ संकेत हमारे जीवन की समृद्धि के लिए बेहद ही लाभदायक होते हैं। ऐसे ,में अगर आपको भी दिवाली वाले दिन यह शुभ संकेत दिखाई देते हैं, तो यह आपके जीवन में सकारात्मक और नई ऊर्जा ला सकता है। तो चलिए जानते हैं, कुछ ऐसे संकेतों के बारे में, जिन्हें दिवाली वाले दिन दिखाई देना शुभ माना जाता है।
सफेद गाय दिखाई देना
अगर दिवाली वाले दिन आपको अपने घर के पास सफेद गाय दिखाई देती है, तो यह भी एक शुभ संकेत माना जाता है। दिवाली वाले दिन सफेद गाय दिखाई देने से घर में सुख समृद्धि व शांति आती है।

सपनों में मां लक्ष्मी या फूल दिखाई देना
दिवाली वाले दिन रात को आपको सपने में मां लक्ष्मी या कमल का फूल दिखाई देता है, तो यह भी एक शुभ संकेत माना जाता है। इससे आपके घर में पूरे साल धन की वर्षा होती है और घर में खुशहाली भी बनी रहती है।
दिया लगातार जलना
अगर दिवाली वाले दिन पूजा के बाद मां लक्ष्मी के आगे दिया पूरी रात जलता रहता है, तो समझ जाइए कि यह एक शुभ संकेत है और मां लक्ष्मी का वास आपके घर में है। लगातार दिया जलने से घर में मां लक्ष्मी का स्थाई वास हो जाता है, जिससे आपके परिवारजनों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
अचानक अच्छी खुशबू आना
दिवाली वाले दिन अगर आपको अपने घर में अचानक अगरबत्ती या फूल की कोई खुशबू आती है तो समझ जाइए की मां लक्ष्मी का वास आपके घर में है और यह आपके जीवन के लिए एक शुभ संकेत है।
दीपक की लौ अचानक तेज होना
अगर दिवाली वाले दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करने के बाद घर में दीपक की लौ अचानक तेज हो जाती है, तो इसका मतलब है कि आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा है। यह खुशहाली धन वृद्धि और सकारात्मक का प्रतीक माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications











