Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Diwali Gifts: अपना भाग्य चमकाने के लिए तोहफे में दें ये 5 आइटम्स, गुड लक के साथ बढ़ेगा बैंक बैलेंस
Diwali Vastu Gifts: अन्धकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञानता पर ज्ञान की जीत का प्रतीक है दिवाली का त्योहार। कार्तिक माह में आने वाला यह त्योहार पूरे देश में मनाया जाता है। इस मौसम में बाजारों की रौनक भी कई गुना बढ़ जाती है।
यह वो समय है जब लोग अपने व्यस्त जीवन से समय निकालकर अपने, अपने परिवार और दोस्तों के लिए खरीदारी करते हैं और तोहफे देते हैं। यही वजह है कि हर उम्र के लोगों के मन में इस उत्सव को लेकर गजब का उत्साह रहता है।

दिवाली को उपहारों का पर्व कहा जाए तो गलत नहीं होगा। दिवाली के मौके पर आप भी तोहफों की खरीदारी तो जरूर करेंगे। यहां हम कुछ ऐसे गिफ्ट आइटम्स बता रहे हैं जो न सिर्फ आपके प्रियजनों को लाभ देगा बल्कि आपकी किस्मत भी चमका सकते हैं। आइये जानते हैं ऐसे कौन से तोहफे हैं जिन्हें देने के बाद आपको भी फायदा मिल सकता है।
भगवान गणेश की मूर्ति
वास्तु शास्त्र में भगवान गणेश की बहुत अधिक महत्ता है। उन्हें समृद्धि और बुद्धि का देवता माना जाता है। घर में गणपति भगवान का होना बहुत ही शुभ माना जाता है। आप तोहफे में गणपति दे सकते हैं। वैसे मार्किट में तरह तरह की गणेश मूर्तियां उपलब्ध हैं। आप उपहार में देने के लिए सूंड वाली गणेश की सफेद मूर्ति ही चुनें। सूंड की दिशा बायीं तरफ झुकी होनी चाहिए। इस गिफ्ट से परिवार में शांति आएगी और घर के सदस्यों को सफलता व संतुष्टि मिलेगी।

तीन सुनहरे उल्लू
वास्तु में उल्लू का भी बहुत अहम स्थान है। इसे अच्छे स्वास्थ्य और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का प्रतीक माना गया है। किसी को तीन सुनहरे रंग के उल्लुओं का सेट तोहफे में देने से माहौल में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। साथ ही समृद्धि भी आती है।
कछुआ
दिवाली में गिफ्ट करने के लिए वास्तु के अनुसार कछुए एक बढ़िया ऑप्शन हैं। बाजार में कांच, मिट्टी, धातु, क्रिस्टल, लकड़ी आदि से बनी कई अलग-अलग प्रकार की कछुए की मूर्तियां उपलब्ध हैं। यह घर में एकजुटता को बढ़ाता है। नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने में मदद करता है।
गोमती चक्र वृक्ष
घर में गोमती चक्र वृक्ष का होना बहुत ही शुभ माना जाता है। सौभाग्य के लिए कई लोग घर की नींव में इसे दबाते हैं। दिवाली उपहार के लिए गोमती चक्र वृक्ष एक बहुत ही बढ़िया विकल्प है। ऐसा तोहफा पाने वाले और देने वाले दोनों के भाग्य में वृद्धि होती है।
लाफिंग बुद्धा
लाफिंग बुद्धा पहले से ही काफी लोकप्रिय गिफ्ट आइटम है। दिवाली उपहार के लिए भी ये बहुत अच्छा विकल्प है। घर में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति सौभाग्य और खुशहाली को आकर्षित करता है। इससे आर्थिक स्थिति भी अच्छी होती है। आप इस दिवाली गुड लक के लिए अपने किसी ख़ास को लाफिंग बुद्धा की प्यारी से मूर्ति भेंट करके देखें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











