Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Dhanteras Par Namak Kyu Kharida Jata Hai: धनतेरस पर नमक खरीदना शुभ है या अशुभ?
Dhanteras Par Namak Kyu Kharidte Hain: धनतेरस का पावन पर्व इस वर्ष 29 अक्टूबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। इसे धन त्रयोदशी और धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि इसी दिन समुद्र मंथन से प्रकट हुए थे। उनके हाथ में अमृत कलश था, इसलिए धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा सदियों से चली आ रही है।
धनतेरस से ही दीपावली का शुभारंभ होता है और इस दिन धन और समृद्धि की कामना के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं। इनमें नमक का उपाय भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। आइए, विस्तार से जानते हैं इस उपाय के बारे में।

धनतेरस पर नमक क्यों खरीदते हैं? (Dhanteras Par Namak Kyu Kharidte Hain?)
धनतेरस के पावन पर्व पर जैसे सोना, चांदी, बर्तन, और झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है, वैसे ही नमक खरीदना भी शुभ होता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन नमक खरीदने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। माता लक्ष्मी की कृपा से घर में धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती और जीवन खुशियों से भरा रहता है।
धनतेरस पर नमक खरीदते समय ध्यान रखें: (Dhanteras 2024)
- नई नमक खरीदें: धनतेरस पर नमक की एक नई पैकेट खरीदें और इसे अपने ही पैसों से लें।
- नमक उधार न लें: इस दिन किसी से नमक उधार न मांगें और न ही किसी और के पैसे से खरीदें।
- नई नमक का उपयोग: खाना बनाते समय नई खरीदी गई नमक का इस्तेमाल करें ताकि माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहे।
- नमक से पोछा: फर्श को साफ करते समय पानी में थोड़ा नमक मिलाएं, इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
धनतेरस पर नमक के अन्य उपाय: (Dhanteras Ke Upay)
- नमक की कटोरी रखें: धनतेरस पर पूर्व या उत्तर दिशा में कांच की कटोरी में थोड़ा नमक रखें। यह दरिद्रता दूर करने और धन के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करने में सहायक माना जाता है।
- वैवाहिक जीवन में मिठास: अगर वैवाहिक जीवन में मतभेद हो, तो रात में बेडरूम के कोने में सेंधा या सफेद साबुत नमक रखें। इससे दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है।
- नमक को कांच के बर्तन में रखें: शास्त्रों के अनुसार, नमक शुक्र और चंद्रमा का प्रतीक है, इसलिए इसे लोहे या स्टील के बर्तन में न रखें। कांच के बर्तन में नमक रखना शुभ माना जाता है और इससे नकारात्मक ऊर्जा का असर कम होता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











