Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Dhanteras 2023 Shopping Muhurat: आज दोपहर से शुरू हो रहा है खरीदारी का शुभ मुहूर्त, देखें लक्ष्मी पूजा टाइम
Dhanteras 2023 Shopping Muhurat: हिन्दू संस्कृति में कुछ भी नई चीज़ या महँगी चीज़ लेने से पहले भगवान की पूजा करने का रिवाज़ है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा के साथ साथ नई चीज़ें, बर्तन और सोने चांदी के जेवर, वाहन आदि खरीदें जाते हैं।
शास्त्रों के अनुसार इस दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान् धन्वन्तरी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष धनतेरस का पर्व 10 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन सामान खरीदने पर किया जाने वाला खर्च घर में बरकत लेकर आता है। धनतेरस के दिन कुछ ख़ास चीज़ों की खरीददारी शुभ मुहूर्त देखकर ही की जानी चाहिए। जानते हैं धनतेरस की शॉपिंग के लिए शुभ मुहूर्त -

धनतेरस 2023 खरीदारी का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार धनतेरस के दिन यानी 10 नवंबर को दोपहर 12:35 बजे से लेकर अगले दिन यानी 11 नवंबर की सुबह तक खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त है।
धनतेरस के दिन 10 नवंबर को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक होगा।
धनतेरस 2023 पर मां लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त
धनतेरस पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 10 नवंबर, शुक्रवार को शाम 05:47 बजे से शाम 07:47 बजे तक रहेगा।
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का मुहूर्त
धनतेरस के दिन शाम में 05:07 बजे से शाम 07:43 बजे तक सोना व चांदी खरीदने का शुभ समय होगा।
धनतेरस पर खरीदें ये शुभ चीज़ें
धनतेरस के दिन सोना चांदी खरीदा जाता ही है। लेकिन इसके साथ ही आप भगवान गणेश, माता लक्ष्मी की मूर्ति, खील बताशे, मिट्टी के दीये, झाड़ू, पीतल, तांबे व स्टील के बर्तन, और चांदी का सिक्का आदि भी खरीद सकते हैं। साथ ही श्री यंत्र या श्री लक्ष्मी यंत्र भी खरीदकर घर ला सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











