Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
सोमवार से रविवार तक कौन सा काम लाता है भाग्य और शांति? जानें दिनवार उपाय
Daily Dos And Don'ts By Day: भारतीय संस्कृति में सप्ताह के हर दिन का संबंध किसी न किसी देवता, ग्रह और ऊर्जा से जुड़ा होता है। ऐसे में दिन के हिसाब से कुछ काम करने वर्जित माने जाते हैं तो कुछ शुभ भी माने जाते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि यदि हम दिन के अनुसार उचित कार्य करें, व्रत रखें या विशेष पूजा करें, तो जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बढ़ सकती है।
आइए जानते हैं सप्ताह के सातों दिन से जुड़ी विशेष बातें और कौन से दिन कौन से काम करने चाहिए और कौन सा नहीं करना चाहिए। साथ ही ये भी कि कौन से दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
1. किस दिन नहीं कटवाने चाहिए बाल
बाल कटवाने के लेकर हिंदू धर्म में कई नियम बताए गए हैं। शास्त्रों के अनुसार, मगंलवार, गुरूवार और शनिवार को भूलकर भी बाल नहीं कटवाने चाहिए। मान्यता है कि इस दिन बाल कटवाने से धन की हानि होती है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी आती हैं। वहीं ये भी कहा जाता है कि जिन लड़कों के छोटा भाई हो उन्हें भी शनिवार को बाल नहीं कटवाने चाहिए वरना छोटे भाई की हेल्थ खराब होने के चांस रहते हैं। अगर आपको बाल कटवाने हैं तो रविवार, सोमवार और बुधवार का दिन उचित है।

2. किस दिन न काटें नाखून
अक्सर आपने सुना होगा कि कहा जाता है इस दिन नाखून नहीं काटने चाहिए। शास्त्रों में बताया गया है कि शनिवार, मंगलवार और गुरुवार को नाखून काटना वर्जित है। ऐसा करने से शारीरिक दुख आता है और आर्थिक नुकसान भी होता है। नाखुन काटने के लिए सोमवार, शुक्रवार और रविवार का दिन उचित है।

3. किस दिन नहीं लगाना चाहिए तेल
क्या आप जानते हैं कि तेल लगाने के लिए भी शास्त्रों में नियम बताए गए हैं। जी हां, माना जाता है कि मंगलवार और वीरवार को तेल नहीं लगाना चाहिए। तेल लगाने के लिए सबसे अच्छा दिन शनिवार होता है। इस दिन शरीर और बालों पर तेल लगाने से रोग दूर होते हैं।

किस दिन पहनें कौन से रंग के कपड़े
अब ये जान लेते हैं कि किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष के मुताबिक, सोमवार को हल्के रंग के कपड़े जैसे सफेद, क्रीम, हल्के गुलाबी, आसमानी पहनना शुभ होता है। मंगलवार को लाल रंग के गुलाबी रंग के कपड़े पहनना अच्छा माना जाता है। बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। वीरवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

शुक्रवार को माता का दिन माना जाता है तो इस दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। शनिवार को काले और नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए क्योंकि ये शनि देव का दिन होता है।



Click it and Unblock the Notifications











