Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
दिन के अनुसार चुनें अपने कपड़ों का कलर, ग्रहों से है रंगों का गहरा कनेक्शन
रोटी, कपड़ा और मकान इंसान की मूलभूत जरूरत है। आपके कपड़े की आपके व्यक्तित्व को दिखाने और लोगों के बीच आपका रूतबा बढ़ाने में मदद करते हैं। जिस कारण आप किस तरह के, किस डिजाइन और किस रंग के कपड़े पहन रहे हैं, इस बात पर खास ध्यान देते हैं।
लेकिन ऐसा माना जाता है कि रंगों का सीधा रिश्ता ग्रहों से होता है। ऐसे में आपको दिन के अनुसार अपने कपड़ों का रंग चुनना चाहिए। आपने अक्सर देखा होगा, कई लोग गुरुवार को पीले रंग का वस्त्र पहनते हैं, तो कोई शनिवार को काले रंग का। इसके पीछे में इनका धर्मिका कारण होता है। लेकिन आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको किस दिन कौन से रंग का कपड़ा पहनना चाहिए और क्यां इस बारे में बताएंगे। साथ ही उस रंग का ग्रहों से क्या संबंध है इस बारे में भी जानेंगे।

ग्रहों के अनुसार चुने अपने कपड़े का रंग
सोमवार (चंद्रमा)
सिल्वर, सफेद, या नीला। ये रंग चंद्रमा की शांत और पोषण ऊर्जा से जुड़े हुए हैं। ये रंग अक्सर शांति और स्थिरता से जुड़ा होता है। सोमवार को इन रंगों के कपड़े पहनने से हफ्ते की शुरुआत शांति के साथ हो सकती है।
मंगलवार (मंगल ग्रह)
मंगल ग्रह अक्सर जुनून, एनर्जी और मुखरता से जुड़ा होता है। ऐसे में आप इस दिन लाल रंग के कपड़े पहन सकते हैं। लाल रंग ऊर्जा, शक्ति और जीवन शक्ति से जुड़ा होता है। मंगलवार को लाल रंग पहनने से शक्ति और उत्साह का अनुभव होता है।
बुधवार (बुध ग्रह)
बुधवार के दिन आप हरे रंग के कपड़े पहन सकते हैं। ये रंग बुध कॉम्यूनिकेशन, दिमाग और अनुकूलता से जुड़ा है। हरा रंग अक्सर विकास, सद्भाव और संतुलन से भी जोड़कर देखा जाता है। बुधवार को हरा रंग पहनने से नवीनीकरण और कल्याण की भावना को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।
गुरुवार (बृहस्पति ग्रह)
गुरुवार को ज्यादातर लोग पीले रंग के कपड़े पहनते हैं। दरअसल पीला रंग सकारात्मकता, आशावाद और रचनात्मकता से जुड़ा होता है। गुरुवार को पीला रंग पहनने से आनंद और प्रेरणा का भाव होता है।
शुक्रवार (शुक्र ग्रह)
शुक्र ग्रह प्रेम, सद्भाव और सुंदरता से जुड़ा है, इसलिए इस दिन गुलाबी या पेस्टल शेड्स पहनने चाहिए। शुक्रवार को गुलाबी रंग पहनने से जुड़ाव और भावनात्मक कल्याण की भावना बढ़ती है।
शनिवार (शनि ग्रह)
काला, डार्क ग्रे, डार्क ब्लू, या बैंगनी कलर के कपड़े शनिवार को पहनना अक्सर शुभ माना जाता है। शनि ग्रह अनुशासन, संरचना और जिम्मेदारी का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में इन रंगों के कपड़े पहनने से आत्मनिरीक्षण और आंतरिक शक्ति की भावना को बढ़ती है।
रविवार (सूर्य)
गोल्डन, नारंगी या पीला रंग रविवार के दिन पहनना चाहिए। सूर्य जीवन शक्ति, नेतृत्व और आत्मविश्वास से जुड़ा होता है। इन रंगों के कपड़े पहनने से आपका मन शांत रहता है।
दिन के अनुसार रंगों का अलग-अलग महत्व हो सकता है। लेकिन अगर आप ग्रहों में विश्वास करते हैं तो इन रंगों के कपड़ों का चुनाव कर सकते हैं। रंग परंपराओं से ज्यादा आपकी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं के पसंद के आधार पर होना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications











