Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
मां लक्ष्मी को नहीं पसंद ये आदतें, आर्थिक तंगी से बचने के लिए करें ये बदलाव

हिंदू धर्म में देवी देवताओं का विशेष महत्व है। जिसमें मां लक्ष्मी को धन दौलत की देवी माना जाता है। लेकिन मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहे इसके लिए जरूरी है कि आप मन लगाकर पूजा पाठ करें। लेकिन मां लक्ष्मी की पूजा में कोई भी कमी रहने पर या आपकी कुछ गलतियों के कारण मां लक्ष्मी आपसे नाराज भी हो सकती हैं। मां लक्ष्मी के पूजा-पाठ में थोड़ी सी भी लापरवाही आपके तरक्की में बाधा डाल सकती है। आपके घर में आर्थिक तंगी भी आ सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं वो कौन सी आदतें हैं, जिन्हें आपको जल्द से जल्द छोड़ देनी चाहिए।
मां लक्ष्मी को खुश रखने के लिए अपनी इन आदतों में करें बदलाव
1. गलत शब्दों का इस्तेमाल करना
कई लोग अपशब्दों का इस्तेमाल करके अपने आस-पास के लोगों से बात करते हैं। एक दूसरे के साथ गाली गलौच करते हैं। लेकिन ऐसी जगह मां लक्ष्मी कभी रहना पसंद नहीं करती है। ऐसे लोगों से भी मां लक्ष्मी दूर ही रहती है। अगर आप भी आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो कोशिश करें की अपशब्दों का प्रयोग न करें, किसी की बुराई न करें, अपने आस-पास और परिवार में भी किसी को भी अपशब्दों का प्रयोग न करने दें।
2. सुबह देर तक सोना
कई लोगों को रात को देर से सोने और सुबह देर से उठने की आदत होती है। अगर आपको भी सुबह देर से उठने की आदत है, तो शास्त्रों के मुताबिक आपकी ये आदत आपके घर में दरिद्रता ला सकती है। ऐसे में आप जल्द से जल्द अपनी इस आदत को बदलने की कोशिश करें, सुबह जल्दी उठने की आदत डालें।
3. रात को जूठे बर्तन सिंक में छोड़ना
कई लोग रात के जूठे बर्तन सुबह धोना पसंद करते हैं। लेकिन किचन में ज्यादा देर तक जूठे बर्तन रखने से मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। ऐसे में आप जूठे बर्तनों को तुरंत साफ कर लें। किचन में ज्यादा देर के लिए उन्हें न रखें।
4. अपने आस-पास रखें सफाई
मां लक्ष्मी को साफ-सफाई बहुत पसंद है। ऐसे में अगर आपके आस-पास गंदगी है, या फिर आप खुद गंदे रहते हैं, या गंदे कपड़े पहनते हैं, तो भी मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती है। ऐसी जगह भी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। आप कोशिश करें की सुबह जल्दी उठकर नहा धोकर साफ कपड़े पहनें, अपने घर में भी सफाई रखें।



Click it and Unblock the Notifications











