Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Chanakya Niti: थोड़ा नुकसान उठा लीजिए, मगर जीवन में इन 7 लोगों से कभी मदद मत मांगिए
चाणक्य प्राचीन भारत के महान कूटनीतिज्ञ, विद्वान, परामर्शदाता और अर्थशास्त्री थे। मौर्य वंश की सफलताओं के पीछे चाणक्य की ही बुद्धिमत्ता और रणनीति थी। चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़ी कई बातें बताई हैं।
चाणक्य नीति के इन सिद्धांतों का पालन करके व्यक्ति जीवन को सुखी बना सकता है। चाणक्यनीति के अनुसार आपको अपने जीवन में कभी भी कुछ लोगों पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

वे आपकी भलाई के बजाय आपको परेशानी में डाल देंगे। चाणक्य ने कहा है कि ऐसे लोग अपने फायदे के लिए आपको धोखा देंगे। ऐसे लोग दुश्मन से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं। चाणक्य कहते हैं कि आपको इन 7 तरह के लोगों से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए और अपने राज़ इनसे छिपाकर रखने चाहिए -
लोभी
चाणक्य के मुताबिक कभी भी लोभी और लालची इंसान से मदद नहीं लेनी चाहिए। ऐसे व्यक्ति केवल अपने हित के बारे में सोचते हैं। ऐसे लोग बहुत स्वार्थी होते हैं। ये अपने फायदे के लिए सामने वाले का नुकसान कराने से भी पीछे नहीं हटते हैं। इनसे दूरी बनाकर रहना ही बेहतर है।
प्यार में दगा देने वाले
जो इंसान प्यार में धोखा देने से भी नहीं हिचकता है, उससे तो कभी भी मदद की उम्मीद न करें। उससे अपनी निजी बातें कभी शेयर न करें। ये अपने फायदे के लिए आपको भी धोखा दे सकता है। आपकी मदद करने के बजाय ये आपको कई तरह की मुसीबतों के बीच में लाकर छोड़ सकते हैं। ऐसे लोग पैसा और तरक्की पाने के लिए प्यार में धोखा देते हैं और दूसरों की जिंदगी बर्बाद कर देते हैं।

बुरे चरित्र वाली महिलाएं
चाणक्य ने खराब चरित्र वाली महिलाओं से दूरी बनाकर रखने की सलाह दी है। उनके मुताबिक न तो ऐसी महिलाओं की मदद करने का प्रयास करना चाहिए और न ही उनसे मदद की अपेक्षा करनी चाहिए। इस तरह की महिलाएं केवल अपना मतलब पूरा करने के लिए सामने वाले शख्स का इस्तेमाल करती हैं।
ईर्ष्या करने वाले लोग
चाणक्य के अनुसार जो लोग हमेशा दूसरों का सुख और तरक्की देख कर जलते रहते हैं, उनसे दूर रहना ही बेहतर है। ये लोग अपनी चीजों से कभी खुश नहीं रहते हैं। आप इनसे कभी मदद मांगने की भूल न करें। ये अपने फायदे के लिए आपके राज दूसरे के साथ साझा करने से भी गुरेज नहीं करेंगे।
मूर्ख लोग
मुर्ख व्यक्ति से दुरी बनाये रखने में ही भलाई है। आप इन्हें कुछ अच्छा करने की सलाह देकर अपना ही समय नष्ट करेंगे। मुर्ख लोगों से न तो कभी मदद मांगे और न ही कभी अपनी निजी बातों को साझा करें। ये बिना सोचे समझे किसी तीसरे को जाकर आपकी गुप्त बातें बता सकते हैं।

पापी
जो लोग धर्म से विमुख हो जाते हैं, वह पाप कर्म में लिप्त होने लगते हैं। ऐसा व्यक्ति दूसरों को भी गलत कार्य करने के लिए मजबूर कर देता है। चाणक्य कहते हैं कि अगर आप ऐसे लोगों के संपर्क में आते हैं और उनकी मदद लेते हैं तो आपको बदनामी झेलनी पड़ेगी। ऐसे लोग आपकी गुप्त बातों को भी किसी पाप के लिए प्रयोग कर सकते हैं।
गुस्साए लोग
चाणक्य ने क्रोधी लोगों से दूरी बनाये रखने की सलाह दी है। ऐसे लोगों की दोस्ती बिल्कुल अच्छी नहीं होती है। ये अपने फायदे के लिए दूसरों का दिल बहुत बुरी तरह दुखा देते हैं। यदि आप इनसे कभी मदद लेते हैं तो भविष्य में उसका जिक्र करके आपको अपमानित करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











