Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Maha Sanyog: जो 700 सालों में नहीं बना वो योग बन रहा है 2023 के चैत्र नवरात्री में, अष्टमी-नवमी है ख़ास
शक्ति की देवी दुर्गा की उपासना के नौ पवित्र दिन इस बार बहुत विशेष हैं। वैसे तो चैत्र नवरात्रि के हर दिन माता के अलग अलग रूपों की पूजा होती है और हर दिन विशेष होता है लेकिन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है अष्टमी और नवमी।
इस बार की अष्टमी बहुत विशेष है। ज्योतिष के जानकारों की मानें तो इस साल अष्टमी के दिन ऐसा संयोग बन रहा है जो पिछले 700 साल में में नहीं बना।

आइये हम आपको बताते हैं कि इस बार का चैत्र नवरात्रि कब से कब तक रहेगा और अष्टमी के दिन ऐसा कौन सा योग बन रहा है जिसे बहुत शुभ माना जा रहा है।
नवरात्रि की तिथि
इस बार 2023 में चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ 22 मार्च से होगा और नौ दिनों तक माता की पूजा उपासना के साथ ही 30 मार्च को संपन्न हो जाएगा। बता दें कि इस बार तिथियों में कोई फेरबदल या उतर चढाव नहीं हो रहा है इसलिए नवरात्रि पूरे नौ दिन रहेगी। अष्टमी 29 मार्च को और नवमी 30 मार्च को है।
कब है अष्टमी और नवमी का मुहूर्त

जैसा आपको बताया गया कि इस बार चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि 29 मार्च, बुधवार की रहेगी। वैसे इस तिथि का प्रारंभ 28 मार्च 2023 की शाम 07:02 मिनट से होगा और समापन 29 मार्च 2023 को रात 09.07 मिनट पर होगा।
इसके साथ ही नवमी 29 मार्च को रात 09:07 मिनट से लेकर 30 मार्च को रात 11:30 मिनट तक है। बता दें की इसी दिन भगवन राम का जन्मदिन भी मनाया जाता है जिसे रामनवमी कहते हैं। रामनवमी का मुहूर्त है दिन में 11:11 मिनट से दोपहर 01:40 मिनट तक।
अष्टमी और नवमी को बन रहा महासंयोग

इस बार अष्टमी और नवमी के दिन ग्रहों की दशा के कारण बहुत शक्तिशाली और अनोखा योग बन रहा है जिसका फायदा जरुर उठाना चाहिए।
ज्योतिषियों की मानें तो इस बार अष्टमी के दिन सात ऐसे ग्रह हैं जो 4 राशियों में विचरण करेंगे जिससे बहुत दुर्लभ संयोग बन रहा है जो ज्योतिष के हिसाब से काफी शुभ और फलदायी है।
अष्टमी के अलावा, नवमी के दिन 4 शुभ योग बन रहे हैं। दुर्गा नवमी को पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग है। इसके साथ ही गुरु पुष्य योग और अमृत सिद्धि योग भी है जिससे ये दिन काफी शक्तिशाली और फलदायी होगा।
बता दें की नवमी को अमृत सिद्धि योग रात 10:59 बजे से सुबह 06:13 बजे तक है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











