Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Chaitra Navratri 2023 Day 9: नवमी पूजन आज, देखें मां सिद्धिदात्री की पूजा का शुभ मुहूर्त, मंत्र व आरती
आज नवरात्रों का आखिरी दिन है। पिछले आठ दिनों से भक्त्त मां दुर्गा की आराधना में लीन हैं। नवरात्रों का नौंव दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित होता है।
कन्या पूजन, ज्वार के विसर्जन और मां की पूजा के साथ ही नवरात्रों के शुभ पर्व का समापन होता है। मां सिद्धिदात्री को मोक्ष और सिद्धि की देवी माना जाता है।

मां कमल पर विराजमान रहती हैं और चतुर्भुजाओं में कमल, शंख, गदा एवं चक्र को धारण किए होती हैं। जानते हैं महानवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा का शुभ मुहूर्त, मंत्र एवं आरती -
नवमी तिथि पूजन का शुभ मुहूर्त एवं विशेष योग
30 मार्च यानी नवमी तिथि के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:41 से 05:28 बजे तक रहेगा। इसके बाद अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:01 बजे से 12:51 बजे तक रहेगा। साथ ही विजय मुहूर्त दोपहर 02:30 से 03:19 और गोधुलि मुहूर्त शाम में 06:36 से 07 बजे तक रहेगा।
इसके साथ ही विशेष योग की बात करें तो नवमी के दिन सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग पूरे दिनभर रहेंगे। साथ ही अमृत सिद्धि योग और गुरु पुष्य योग 30 मार्च की रात 10:59 बजे से शुरू होकर 31 मार्च को सुबह 06:13 बजे तक रहेंगे।
मां सिद्धिदात्री पूजा मंत्र
सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि, सेव्यमाना सदा भूयात सिद्धिदा सिद्धिदायिनी।।
या देवी सर्वभूतेषु मां सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:।
मां सिद्धिदात्री आरती

जय सिद्धिदात्री मां, तू सिद्धि की दाता
तू भक्तों की रक्षक, तू दासों की माता
तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि
तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि
कठिन काम सिद्ध करती हो तुम
जभी हाथ सेवक के सिर धरती हो तुम
तेरी पूजा में तो ना कोई विधि है
तू जगदंबे दाती तू सर्व सिद्धि है
रविवार को तेरा सुमिरन करे जो
तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो
तू सब काज उसके करती है पूरे
कभी काम उसके रहे ना अधूरे
तुम्हारी दया और तुम्हारी यह माया
रखे जिसके सिर पर मैया अपनी छाया
सर्व सिद्धि दाती वह है भाग्यशाली
जाह तर दर का हा अब सवाला
हेमाचल है पर्वत जहां वास तेरा
हा नंदा मंदिर में है वास तेरा
तुझे आसरा है तुम्हारा ही माता
भक्ति है सवाली तू जिसकी दाता।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











