Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Buddha Purnima Food: जानें बुद्ध पूर्णिमा के दिन क्या खाना चाहिए और किन चीजों के सेवन की है मनाही
बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए बुद्ध पूर्णिमा का दिन बेहद विशेष और पवित्र होता है। ऐसी आस्था है कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि को गौतम बुद्ध का जन्म हुआ और इसी दिन उन्हें ज्ञान की प्राप्ति भी हुई।
लोगों का ये भी मानना है कि गौतम बुद्ध भगवान विष्णु के नौवें अवतार थे। भारत ही नहीं, विदेशों में भी ऐसे सयुंक्त मंदिर मौजूद हैं जो भगवान विष्णु और बुद्ध को समर्पित हैं।

बुद्ध जयंती का दिन वैशाख पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा का यह उत्स्व देश और दुनिया में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं इस साल बुद्ध पूर्णिमा की तिथि और मुहूर्त क्या है, साथ ही जानते हैं इस दिन किस चीज का सेवन करना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।
बुद्धा पूर्णिमा 2023 कब है?
इस बार यानी 2023 में बुद्ध पूर्णिमा 5 मई को है। भगवान् बुद्ध का जन्म वैशाख पूर्णिमा के दिन हुआ था। इस हिसाब से बुद्ध की पूजा का मुहूर्त 4 मई 2023 को 11 बजकर 44 मिनट से लेकर 5 मई 2023 को रात 11 बजकर 03 मिनट तक होगा।
बुद्ध पूर्णिमा के दिन क्या खाना चाहिए?
बुद्ध पूर्णिमा के दिन विशेष तौर पर खीर तैयार की जाती है। इस दिन हर घर में खीर बनाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि दूध, चावल और सूखे मेवे वाली खीर अर्पित करने से बुद्ध प्रसन्न होते हैं। इसके बाद प्रसाद के रूप में घर के सभी सदस्यों को खीर खिलाएं और स्वयं भी इसका सेवन करें।
गौतम बुद्ध और खीर के पीछे एक कहानी जुड़ी हुई है। इस कहानी के अनुसार, एक सुजाता नाम की ग्वालन महिला थी। उसने तपस्या करते हुए बुद्ध को वृक्षात्मा समझ लिया था। उसने एक संतान की इच्छा व्यक्त की और फिर उस महिला को एक संतान की प्राप्ति हुई। प्रसन्न होकर उसने बुद्ध को चावल और दूध की बनी खीर अर्पित की। लोगों की ऐसी आस्था है कि बुद्ध को खीर बहुत पसंद है इसलिए बुद्ध पूर्णिमा के दिन खीर अर्पित की जाती है।
बुद्ध पूर्णिमा के दिन क्या नहीं खाना चाहिए?
बुद्ध पूर्णिमा के दिन तामसिक भोजन के सेवन से बचें। इस दिन मांस, मछली, अंडा आदि न खाएं। संभव हो तो भोजन में प्याज और लहसुन के इस्तेमाल से भी बचें। शराब का सेवन न करें। किसी भी प्रकार की नशीली वास्तु के इस्तेमाल से परहेज करें। इस दिन सिर्फ सात्विक भोजन ही खाएं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











