Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Bhai Dooj 2025 Tilak Muhurat: सिर्फ 2 घंटे 15 मिनट का तिलक शुभ मुहूर्त, जानें भाई दूर हो तो कैसे करें टीका?
Bhai Dooj 2025 Tilak Muhurat: भाई दूज 2025 का पर्व भाई-बहन के स्नेह और अपनापन को और गहरा करने वाला है। इस बार का त्यौहार खास इसलिए है क्योंकि सिर्फ 2 घंटे 15 मिनट का शुभ मुहूर्त पड़ रहा है, जिसमें तिलक करने से लाभ दोगुना होता है। यह समय शिववास योग में पड़ रहा है, जो इस पर्व को और भी फलदायक बनाता है। इस मुहूर्त में तिलक करने से न केवल पारंपरिक रीति पूरी होती है, बल्कि भाई और बहन के रिश्ते में स्नेह, प्रेम और खुशी भी बढ़ती है।
यदि आप सही समय पर तिलक करें, तो परिवार में खुशियों और सौभाग्य का प्रवाह और मजबूत होगा। इस वर्ष भाई दूज पर शुभ मुहूर्त, तिलक समय और योग का सही पालन करना आपके लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा। साथ ही ये भी जान लेते हैं कि अगर आपका भाई आपसे दूर है तो आप उस स्थिति में कैसे उसे तिलक करें या फिर कैसे मनाएं भाई दूज? आइए आपको बताते हैं कि इस अवस्था में क्या करना चाहिए?

क्या है भाई को तिलक करने का शुभ मुहूर्त
भाई दूज, जिसे भ्रातृद्वितीया भी कहा जाता है, भाई-बहन के अटूट स्नेह और प्रेम का पर्व है। यह त्यौहार केवल भाई और बहन के रिश्ते को मजबूत करने का अवसर नहीं है, बल्कि पूरे परिवार में अपनापन और सामंजस्य बढ़ाने का प्रतीक भी है। इस वर्ष, भाई दूज 2025 पर तिलक का विशेष शुभ मुहूर्त केवल 2 घंटे 15 मिनट का है, जी हां, आप अपने भाई को दोपहर 1 बजकर 13 मिनट से 3 बजकर 28 मिनट तक कर सकते हैं जो शिववास योग में पड़ रहा है। इस समय पर भाई के माथे पर तिलक करने से पारंपरिक रीति पूरी होती है और लाभ दोगुना माना जाता है।
भाई को किस दिशा में बैठकर करना चाहिए तिलक
बहनों का सवाल होता है कि भाई दूज पर किस दिशा में बैठकर भाई को तिलक करना शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, बहनों को अपने भाई को तिलक करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठे। आपको बता दें कि शास्त्रों में उत्तर दिशा को धन और अवसरों की दिशा माना जाता है जिससे भाई को करियर में आगे बढ़ने के शुभ अवसर बनते हैं। वहीं पूर्व दिशा को ज्ञान और सकारात्मकता की दिशा माना जाता है।
भाई दूर हो तो कैसे करें दूज
कई बहनों के भाई काफी दूर होते है या फिर कई बार स्वास्थ्य परेशानियों की वजह से बहनें भाई को दूज नहीं कर पाती हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि वो भाई को दूज कैसे करें। बता दें कि इस स्थिति में आप एक गोला लाएं और अपने घर के मंदिर में बैठ उसे तिलक करें, अपने इष्ट को तिलक लगाएं, मिठाई खिलाएं और अपने भाई का ध्यान करें। उस पर कलावा बांधें और फिर एक पीले कपड़े में उसे लपेटकर सुरक्षित रख दें और जब भाई से मुलाकात हो तो उसे वो सौंप दें। इसके अलावा अगर संभव हो तो आप भाभी को भी भाई के नाम का गोला दे सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











