Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Bhadrapada Purnima 2023: अमृत काल के समान पुण्यदायी है इस बार का भाद्रपद पूर्णिमा, जानिये शुभ मुहूर्त एवं उपाय
Bhadrapada Purnima 2023: भाद्रपद पूर्णिमा ऐसा विशेष दिन है जिस दिन से पितृ पक्ष प्रारंभ होता है। इस बार यानी 2023 में भाद्रपद पूर्णिमा 29 सितम्बर को है और इस दिन और भी ज्यादा विशेष इसलिए है क्योंकि यह शुक्रवार को पड़ रहा है और शुक्रवार माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने का शुभ दिन है।
इसके अलावा इस बार की भाद्रपद पूर्णिमा के दिन और भी संयोग बन रहे हैं। आइये जानते हैं भाद्रपद पूर्णिमा के दिन कैसे पूजा करें ताकि पितृ का आशीर्वाद मिले और माता लक्ष्मी भी प्रसन्न हों।

भाद्रपद पूर्णिमा 2023 शुभ मुहूर्त
भाद्रपद पूर्णिमा से पितृ पक्ष प्रारंभ तो होता है लेकिन इस दिन श्राद्ध कर्म नहीं किये जाते हैं। आइये आपको बताते हैं भाद्रपद पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त।
भाद्रपद पूर्णिमा का प्रारंभ 28 सितम्बर को शाम 6 बजकर 50 मिनट से होगा और समापन 29 सितम्बर को दोपहर 3 बजकर 25 मिनट पर होगा।
उदयातिथि के अनुसार भाद्रपद पूर्णिमा 29 सितंबर को है। इस दिन चंद्रोदय शाम 06 बजकर 16 मिनट पर होगा।
भाद्रपद पूर्णिमा 2023 पर बन रहा है विशेष संयोग

इस बार भाद्रपद पूर्णिमा के दिन एक या दो नहीं बल्कि चार बहुत महत्वपूर्ण योग बन रहे हैं जो साधक के लिए समय बदल देने वाले हो सकते हैं। ये चार योग हैं अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, ध्रुव योग और वृद्धि योग। इन चारों योग के मिल जाने की वजह से इस बार का भाद्रपद पूर्णिमा बहुत पुण्यदायी होगा और इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन धान्य में वृद्धि होगी।
पीपल के जड़ में जरुर दें पानी
पीपल के पेड़ में माता लक्ष्मी का निवास होता है। भाद्रपद पूर्णिमा शुक्रवार को पड़ रहा है जो माता लक्ष्मी की पूजा का दिन भी है। इसलिए भाद्रपद पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ में जल देने से पितृ भी प्रसन्न होंगे और साथ में माता लक्ष्मी की भी कृपा होगी। इसके अलावा इस दिन सत्यनारायण भगवान् की कथा सुनने से भी बहुत पुण्य मिलता है। जितना संभव हो आज के दिन दान जरुर करें। दान का कई गुना फल प्राप्त होता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











