Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Bhadrapada Maas 2023: सावन के समापन के साथ शुरू हुआ भादो, देखें इस माह आने वाले व्रत और त्योहार
Bhadrapada Festival Calendar 2023: इस साल अधिकमास होने के कारण श्रावण मास दो महीनों का रहा। पूर्णिमा तिथि के साथ सावन समाप्त हुआ और भाद्रपद माह का आरंभ हो चुका है।
हिंदू धर्म में भाद्रपद माह का विशेष महत्व है। यह पंचांग के अनुसार छठा महीना होता है। धर्म कर्म के साथ इस माह में कई मुख्य तीज त्योहार भी आते हैं। भाद्रपद माह भगवान गणेश और श्री कृष्ण को समर्पित है।

गौरतलब है कि भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 31 अगस्त सुबह 07 बजकर 05 मिनट से प्रारंभ हुई। वहीं 28 सितंबर शाम 06 बजकर 49 मिनट से 29 सितंबर दोपहर 03 बजकर 26 मिनट तक भादो की पूर्णिमा तिथि रहेगी और इसके साथ ही भाद्रपद माह समाप्त हो जाएगा। आइये जानते हैं भाद्रपद 2023 में कब कौन से त्योहार मनाये जायेंगे।
भाद्रपद मास 2023 व्रत-त्योहार और तिथि
2 सितंबर 2023, शनिवार: कजरी तीज
3 सितंबर 2023, रविवार: बहुला चतुर्थी, हेरंब संकष्टी चतुर्थी व्रत
6 सितंबर 2023, बुधवार: मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, कालाष्टमी,
7 सितंबर 2023, गुरुवार: जन्माष्टमी, दही हांडी
10 सितंबर 2023, रविवार: अजा एकादशी, एकादशी
12 सिंतबर 2023, मंगलवार: प्रदोष व्रत
13 सितंबर 2023, बुधवार: मासिक शिवरात्रि
14 सितंबर 2023, गुरुवार: भाद्रपद अमावस्या, भादो अमावस्या, दर्श अमावस्या
17 सितंबर 2023, रविवार: विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रांति (सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश)
18 सितंबर 2023, सोमवार: हरतालिका तीज
19 सितंबर 2023, मंगलवार: गणेश चतुर्थी, विनायक चतुर्थी
20 सितंबर 2023, बुधवार: ऋषि पंचमी, स्कंद षष्ठी
22 सिंतबर 2023, शुक्रवार: ललिता सप्तमी, महालक्ष्मी व्रत आरंभ, दुर्गा अष्टमी
23 सितंबर 2023, शनिवार: राधा अष्टमी
25 सितंबर 2023, सोमवार: पार्श्व एकादशी, परिवर्तिनी एकादशी
26 सितंबर 2023, मंगलवार: वामन जयंती, भुवनेश्वरी जयंती, कल्की द्वादशी
27 सितंबर 2023, बुधवार: बुध प्रदोष व्रत
28 सितंबर 2023, गुरुवार: गणेश विसर्जन, अनंत चतुर्दशी
29 सितंबर 2023, शुक्रवार: पितृपक्ष प्रारंभ, भाद्रपद पूर्णिमा
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











