Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
शीतला माता आप सभी को स्वास्थ्य और समृद्धि दें, इन शुभकामनाओं के साथ दें अपनों को बसौड़ा की बधाई
Sheetala Ashtami Wishes 2025 in Hindi : होली के पश्चात चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को शीतला अष्टमी का पावन पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस दिन माता शीतला की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, माँ शीतला सभी भक्तों की रक्षा करती हैं और संक्रामक रोगों से बचाव प्रदान करती हैं।
शीतलाष्टमी के मौके पर अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों और मित्रों को यह मंगल कामना संदेश भेजकर स्वास्थ्य और समृद्धि की शुभकामनाएं दें।

शीतला अष्टमी का महत्व
शीतला अष्टमी का व्रत विशेष रूप से उत्तरी भारत में मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर माँ शीतला का पूजन करती हैं और ठंडे भोजन (बासी भोजन) का प्रसाद ग्रहण करती हैं। यह पर्व न केवल धार्मिक बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह स्वच्छता और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
शीतला अष्टमी पर शुभकामना संदेश (Sheetala Ashtami Wishes 2025)
1. माँ शीतला आपकी और आपके परिवार की रक्षा करे और सभी को रोग मुक्त रखे। आप सभी को शीतला अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
2. माता शीतला आपके घर परिवार को सुख-समृद्धि प्रदान करें, आपके बच्चों को स्वस्थ रखें और आपके जीवन को खुशियों से भर दें। शीतला अष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
3. शीतला माता के इस शुभ अवसर पर माँ आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें और आपके जीवन में खुशहाली लाएं। शीतला अष्टमी की मंगलकामनाएं!
4. देवी के चरण आपके घर में आएं, आप खुशहाली से नहाएं, परेशानियां आपसे दूर भाग जाएं। शीतला अष्टमी की आपको शुभकामनाएं!
5. माँ शीतला आप सभी को निरोगी जीवन, अपार सुख-समृद्धि और मंगलमय भविष्य प्रदान करें। शीतला अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
6. हे माँ! जब भी इस संसार में भय और संकट का अंधेरा छाए, तो कृपया अपने भक्तों के लिए रोशनी बनकर राह दिखाना। शीतला अष्टमी की कोटि-कोटि शुभकामनाएं!
7. माँ तेरे चरणों में जो थोड़ी सी जगह मिल जाए, तो मेरे व्यथित मन को भी थोड़ी राहत मिल जाए। माता शीतला का आशीर्वाद आप सभी पर बना रहे।
8. माता रानी वरदान न देना हमें, बस थोड़ा सा प्यार देना हमें। तेरे चरणों में बीते यह जीवन सारा, यही आशीर्वाद देना हमें।
9. दूर करे भय भक्त का, दुर्गा माँ का रूप
बल और बुद्धि बढ़ाये, माँ देती सुख की धूप
शीतला अष्टमी की शुभ कामनाएं



Click it and Unblock the Notifications











