Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Bada Mangal 2023: ज्येष्ठ माह में कब है बुढ़वा मंगल की तिथियां, हनुमानजी की कृपा पाने के लिए ये है उत्तम दिन
हिन्दू पंचांग का प्रत्येक दिन किसी न किसी धार्मिक महत्व से जुड़ा हुआ है। मंगलवार का दिन हनुमान भक्तों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि सप्ताह के इस दिन को बजरंगबली हनुमान को समर्पित माना जाता है।
ज्येष्ठ माह में आने वाले सभी मंगलवारों का विशेष महत्व होता है। इन्हें बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगलवार कहा जाता है। ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवार के दिन हनुमान के वृद्ध स्वरुप की पूजा की जाती है।

इस महीने के सभी बड़े मंगलवार को बजरंगबाली की अराधना कर जीवन में आ रहे संकटों से छुटकारा पाया जा सकता है। जानते हैं कब से शुरू हो रहा है जेठ का महीना और किन तारीखों को पड़ेगा बुढ़वा मंगल का दिन -
ज्येष्ठ माह की शुरुआत
पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह की शुरुआत 6 मई से होगी। वहीं ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन यानि 4 जून को यह महीना समाप्त होगा।
बड़ा मंगल 2023 की तिथियां
ज्येष्ठ महीने पहला बड़ा मंगल- 09 मई 2023
ज्येष्ठ महीने दूसरा बड़ा मंगल- 16 मई 2023
ज्येष्ठ महीने तीसरा बड़ा मंगल- 23 मई 2023
ज्येष्ठ महीने चौथा बड़ा मंगल- 30 मई 2023
बड़ा मंगल का धार्मिक महत्व
धार्मिक कथाओं के अनुसार, महाभारत काल में जब पांडवों में सर्व शक्तिशाली भीम को अपने बल पर घमंड हो गया था, तब उनके अहंकार को तोड़ने का निर्णय हनुमान जी ने लिया था। उन्होंने बूढ़े वानर का रूप धारण करके भीम से अधिक बल दिखाकर उनका अहंकार तोड़ा था।
ज्येष्ठ माह के मंगलवारों को हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा, अर्चना और कीर्तनों का आयोजन किया जाता है। कई विशेष आयोजनों में भोज-भंडारे भी कराये जाते हैं। इस दिन सच्चे मन से महाबली हनुमानी की आराधना करके जीवन के संकटों से निवारण पाया जा सकता है।

बुढ़वा मंगल मंत्र
ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमित विक्रमाय
प्रकटपराक्रमाय महाबलाय सूर्य कोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा।
बड़ा मंगल की पूजा विधि
ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवार को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें और स्नान करके हनुमान जी की प्रतिमा पर चोला चढ़ाएं। विधि विधान से व्रत का संकल्प लें। हनुमान प्रतिमा के सामने लाल फूल चढ़ाएं, रोली चन्दन का टीका लगाएं। इसके बाद पूरी श्रद्धा से उनकी पूजा करें। हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें और व्रत का पालन करें। शाम में व्रत का पारण मीठे चावल खाकर ही करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











