Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या श्री राम मंदिर से आये पवित्र पूजित अक्षत (चावल) का क्या करें?
Ayodhya Ram Mandir: देश ही नहीं, पूरी दुनिया भगवान श्री राम के अपने जन्मस्थान अयोध्या में विराजने के ऐतिहासिक पल का इंतजार कर रही है। 22 जनवरी 2024 को वो शुभ घड़ी आने वाली है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई महीनों पहले से ही तैयारियां की जा रही हैं। इस आयोजन के लिए गणमान्य लोगों को उपस्थित होने के लिए निमंत्रण भेजे जा चुके हैं। इसके अलावा देश का हर खास और आम लोगों को भी इस महाआयोजन का हिंसा बनाने के लिए उन्हें निमंत्रण के तौर पर अक्षत भेजे गए थे।
धार्मिक दृष्टिकोण से अक्षत का विशेष महत्व होता है और इसे पूजा-पाठ व तिलक में मुख्य रूप से उपयोग किया जाता है। साथ ही भगवान के भोग में खीर और मीठे चावल आदि के रूप में भी इनका इस्तेमाल किया जाता है। आप में से कई लोगों के घर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण आया है और आपके मन में भी यह दुविधा हो सकती है कि निमंत्रण में मिले अक्षत यानि पीले चावलों का क्या करें? ऐसी मान्यता है कि पीले चावल से किसी भी शुभ कार्य में सफलता जरूर मिलती है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण में मिले अक्षत का इस्तेमाल कैसे करें।

1. श्री राम मंदिर से आए अक्षत (चावल) को आप एक कटोरी साफ़ और साबुत चावल में मिला लें और इसको चार हिस्सों में बांट लें। पहले हिस्से वाले चावल में 2 लौंग डालकर पीले रंग के साफ़ वस्त्र में बांधकर पोटली बना लें और अपने घर की तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपके घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होगी।
2. दूसरे हिस्से वाले चावल में भी 2 लौंग डालकर पीले रंग के कपड़े में बांधकर पोटली बना लें। आप इसे अपने कार्यस्थल यानि दुकान, फैक्ट्री आदि के मंदिर या गल्ला (कैश ड्रॉअर) में रख दें। ऐसा करने से आपको दिन दूनी रात चौगुनी तरक़्क़ी मिलेगी।
3. तीसरे हिस्से को अपने घर के मंदिर में एक डब्बे में रखना है। जब भी कोई शुभ काम करें, तो रोली के साथ इन अक्षतों का उपयोग करें।
4. चौथे हिस्से का उपयोग 22 जनवरी को प्रभु श्री राम के भोग के लिए खीर या पीले मीठे चावल बनाने के लिए करें। प्रभु को भोग लगाने के बाद घर-परिवार के साथ-साथ जीतने लोगों को यह प्रसाद बांट सकें उतना ही अच्छा है। आपके और आपके परिवार पर भगवान श्री राम का आशीर्वाद बना रहेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











