Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में शुरू ऐतिहासिक अनुष्ठान, जानें प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से जुड़ी 10 जरूरी बातें
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या आज, 16 जनवरी 2024 से शुरू होने वाले ऐतिहासिक सात दिवसीय अनुष्ठान का गवाह बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस कार्यक्रम का समापन अयोध्या राम मंदिर में राम लला की मूर्ति के बहुप्रतीक्षित 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के साथ होगा।
यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा में एक महत्वपूर्ण क्षण का प्रतीक है, जो पूरे देश और विदेशों में मौजूद भक्तों के लिए सपने के साकार होने के समान है। सात दिवसीय अनुष्ठान 21 जनवरी 2024 तक चलेगा और 18 जनवरी को मूर्ति को गर्भगृह में रखा जाएगा और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा।

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से जुड़ी 10 मुख्य बातें
1. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र यह घोषित कर चुका है कि, आने वाले दिन द्वादश अधिवास प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पवित्र अनुष्ठानों का पालन किया जायेगा। प्रत्येक दिन, भक्त अलग-अलग समारोह देखेंगे, जिसमें मूर्ति को उसके शाश्वत निवास के लिए पवित्र करने और उन्हें तैयार करने की सभी प्रक्रियाएं बहुत ही सावधानीपूर्वक पूरी की जाएगी।
2. ट्रस्ट के अनुसार अनुष्ठान निम्नलिखित क्रम में आयोजित किए जाएंगे- 16 जनवरी: प्रायश्चित और कर्मकुटी पूजन, 17 जनवरी: मूर्ति का परिसर प्रवेश, 18 जनवरी (शाम): तीर्थ पूजन, जल यात्रा और गंधाधिवास, 19 जनवरी ( प्रातः): औषधिधिवास, केसराधिवास, घृतधिवास, 19 जनवरी (शाम): धान्यधिवास, 20 जनवरी (सुबह): शर्कराधिवास, फलाधिवास, 20 जनवरी (शाम): पुष्पाधिवास, 21 जनवरी (सुबह): मध्याधिवास, 21 जनवरी (शाम): शैयाधिवास
3. 18 जनवरी को भगवान राम की मूर्ति को मंदिर के 'गर्भगृह' में यथास्थान स्थापित किया जाएगा।
4. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव के अनुसार, 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पौष शुक्ल द्वादशी के शुभ अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12:20 बजे होगा और जिसके दोपहर 1 बजे तक समाप्त होने की उम्मीद है।
5. समारोह का शुभ समय वाराणसी के गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ द्वारा तय किया गया।

6. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, मंदिर ट्रस्ट ने उल्लेख किया, कि कार्यक्रम में परंपराओं को शामिल किया गया है जिसमें ऐतिहासिक आदिवासी और विविध प्रतिनिधित्व की झलक दिखे।
7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आरएसएस संघचालक मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास और सभी ट्रस्टी इस अभूतपूर्व कार्यक्रम को देखने के लिए गर्भगृह में मौजूद रहेंगे।
8. ट्रस्ट के सचिव के अनुसार, शिल्पकार अरुण योगीराज की मूर्ति को प्राण प्रतिष्ठा के लिए चुना गया है। श्याम पत्थर से बनी इस मूर्ति का भार 150-200 किलोग्राम के बीच होगा। इस मूरत में राम लला के पांच वर्षीय बाल रूप को दर्शाने का प्रयास किया गया है।
9. 23 जनवरी से नवनिर्मित मंदिर के दरवाजे आम जनता के लिए खुल जाएंगे।
10. भारत और विदेश से लगभग 7,000 मेहमान आमंत्रित किये गए हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा आमंत्रित गणमान्य व्यक्तियों में भारत के दो महानतम बल्लेबाज - सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली और अभिनेता अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार, उद्योगपति मुकेश अंबानी और रतन टाटा जैसे अन्य बड़े नाम शामिल हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











