Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Ayodhya Ram Mandir Live Telecast: कब, कहां और कैसे देख सकते हैं प्राण प्रतिष्ठा का स्वर्णिम आयोजन
Ayodhya Ram Mandir Live Telecast: पूरा देश इन्तजार कर रहा है उस पल का सब अयोध्या के राम मंदिर में राम लला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा। देश ही नहीं। पूरी दुनिया यह देखने के लिए उत्सुक है कि भारत के अयोध्या में यह भव्य क्षण कैसा होगा।
22 जनवरी को भगवान राम को गर्भगृह में उनके आसन पर विराजित किया जायेगा और यह पल हर राम भक्त देखना चाहता है। हालांकि उस दिन मुख्य पुजारी लक्ष्मी कांत दीक्षित और प्रधानमंत्री मोदी समेत केवल पांच लोग ही मंदिर के अंदर इस क्षण का गवाह बनने के लिए मौजूद रहेंगे। आम लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं है। गौरतलब है कि 23 जनवरी से भक्तों को मंदिर में प्रवेश की निःशुल्क सुविधा मिल जाएगी।

प्राण प्रतिष्ठा का लाइव कार्यक्रम
भक्त राम मंदिर में प्रवेश पाने और अपने राम लला के दर्शन करने के लिए लालायित हैं लेकिन प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन आमजन के लिए प्रवेश पाना सम्भव नहीं है। ऐसे में आप लाइव अपने भगवान राम के अपने जन्मस्थली अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन को देख सकते हैं। आप 22 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक लाइव इसका प्रसारण देख सकते हैं।
राम लला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट कहां देखा जा सकता है?
लोगों को लाइव टेलीकास्ट की सुविधा देने के लिए व्यवस्था की गयी है। आप प्राण प्रतिष्ठा पूजा को डीडी नेशनल चैनल पर देख सकते हैं। यह अन्य समाचार एजेंसियों को भी फ़ीड प्रदान करेगा और इसे दूरदर्शन के यूट्यूब लिंक पर भी देखा जा सकता है।
आयोजन के लिए लगाए गए हैं 40 कैमरे
अयोध्या के विभिन्न हिस्सों में 40 कैमरे लगाए गए हैं। राम मंदिर परिसर से लेकर गर्भगृह में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा तक सभी कैमरे लाइव फीड प्रदान करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रसारण के लिए 4K तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। राम की पैड़ी, सरयू के पास जटायु विग्रह जैसे विभिन्न हिस्सों से लाइव कवरेज प्रदान की जाएगी।
गौरतलब है कि G20 को 4K तकनीक का उपयोग करके कवर किया गया था, उसी तरह अयोध्या कार्यक्रम में भी 4K तकनीक का उपयोग किया जाएगा। विभिन्न भाषाओं में लाइव कवरेज होगा और अन्य निजी चैनल टेलीविजन फुटेज का उपयोग करेंगे।
भक्त इस बात से खुश हैं कि भले ही वो अयोध्या मंदिर में साक्षात् उपस्थित न हो पाएं मगर वो उस स्वर्णिम घड़ी को लाइव देख सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











