Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Ayodhya Shri Ram Ka Bhog: भगवान श्री राम को प्रिय हैं ये भोग, प्राण प्रतिष्ठा के दिन आप भी बनाएं ये प्रसाद
Ayodhya Mandir Shri Ram Ke Liye Bhog: भगवान श्री राम के भक्त अब उंगलियों पर दिन गिनकर अयोध्या में होने वाले ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का इंतजार कर रहे हैं। इस भव्य समारोह के लिए हर ख़ास और आम अपना योगदान दे रहा है।
अयोध्या में भगवान श्री राम एक बार फिर अपने भक्तों के बीच मौजूद होंगे। श्री राम के मानने वाले लोगों के लिए यह दिन सपने के सच होने जैसा है। 22 जनवरी का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा और साथ ही नाम लिखा जायेगा अयोध्या नगरी का। इस मौके पर आप भी अपने प्रभु श्री राम की कृपा पा सकते हैं। आप घर पर न सिर्फ उनकी पूजा अर्चना कर सकते हैं बल्कि उनका मनपसंद भोग भी तैयार कर सकते हैं। आइये जानते हैं भगवान श्री राम को भोग में कौन कौन से पकवान पसंद हैं।

खीर
भगवान् श्री राम का सबसे प्रिय भोजन है खीर। दक्षिण भारत में खीर को पायसम कहते हैं। गाय का ताजा दूध लें, पवित्रता के साथ इसमें बासमती चावल और गुड डाल कर खीर बनाएं। इसमें काजू, बादाम, किशमिश आदि मेवे भी डाल सकते हैं। याद रखें, भगवन भाव के भूखे होते हैं इसलिए जितनी श्रद्धा से आप पकवान बनायेंगे, वह उतना ही स्वादिष्ट बनेगा। अब इस खीर को केले के पत्ते पर रखकर श्री राम को अर्पित करें।
तुलसी का पत्ता
ध्यान दें की श्री राम विष्णु के अवतार हैं और वैष्णो परंपरा के अनुसार हर प्रसाद में तुलसी का पत्ता जरुर डालें। विष्णुजी को तुलसी का पत्ता बहुत प्रिय है। इसलिए राम नवमी के दिन श्री राम की पूजा अर्चना के दौरान जो भी पकवान समर्पित करें, उसमें तुलसी दल जरुर डाल दें।
नैवेद्या:
भगवन विष्णु को दूध, घी, शहद आदि बहुत प्रिय हैं और राम तो विष्णु के ही अवतार हैं इसलिए प्रभु श्री राम को भी ये सभी प्रिय हैं। सुबह स्नान ध्यान और षोडशोपचार के दौरान श्री राम को दूध, दही, देसी घी, शहद, मिसरी से बना पंचामृत अर्पित करें। लेकिन इस बात का ध्यान दें कि ये सारी चीजे गाय के दूध से बनी होनी चाहिए।
पंजीरी
खीर, दूध, दही और फल मूल के बाद श्री राम को जो चीज बहुत ज्यादा प्रिय है वो है धनिये की पंजीरी। सत्यनारायण भगवान की कथा में भी धनिये की पंजीरी प्रसाद के रूप में बांटी जाती है। राम नवमी के दिन पिसे हुए धनिया पावडर को घी में फ्राई कर लें। सुनहरा भूनने के बाद इसमें पीसी हुई शक्कर या गुड का बुरादा मिला दें। पंजीरी तैयार हो गयी जिसे अब श्री राम को प्रेम भाव से अर्पण कर दें।
भगवान श्री राम को पसंद है ये भी
कलाकंद, बर्फी, गुलाब जामुन भगवान राम को बहुत प्रिय हैं। अच्छा होगा अगर इनको घर पर बना कर भोग लगाया जाए या फिर किसी ऐसे होटल से ख़रीदा जाये जहां बनाते वक़्त शुद्धता का ध्यान रखा जाता हो। ध्यान रहे कि भगवन राम को अर्पण किये जाने वाले पकवानों में नमक का इस्तेमाल नहीं होता है।
भगवान श्री राम को हलवा, लड्डू और सेवैयां भी बहुत पसंद है। इनके साथ तुलसी का पत्ता डालना मत भूलिए। चांदी की थाली या कांसे की थाली हो तो बेहतर वरना केले के पत्ते पर अर्पण करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











