Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Ayodhya Ram Mandir Mantra: भगवान श्री राम के इन मंत्रों से जीवन में होगी सौभाग्य वृद्धि
Shri Ram Ke Mantra: बरसों के इंतज़ार के बाद आखिरकार राम जन्म स्थली अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण पूर्ण हो रहा है। 22 जनवरी को इस बहुअपेक्षित मंदिर में राम लला की मूर्ति की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने जा रहा है।
भगवान राम हिन्दू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। उनका जीवन ना केवल जीवन के आदर्शों को बताता है बल्कि व्यक्ति का संयमित व्यवहार कैसा हो यह भी बताता है। श्री राम जी के मन्त्रों का जाप जीवन में धैर्य और सुख-शांति का प्रवाह करता है। श्री राम के ध्यान मन्त्रों के जाप से मनोकामनाएं भी पूर्ण होती है। पेश हैं कुछ इससे ही राम मन्त्र, जिनके जाप से आपका जीवन भी बेहतर हो सकता है -

सर्वार्थसिद्धि श्री राम ध्यान मंत्र-
ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम, लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम।
श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः।
ग्रह क्लेश निवारण और सुख संपत्ति दायक मन्त्र-
हे रामा पुरुषोत्तमा नरहरे नारायणा केशवा। गोविन्दा गरुड़ध्वजा गुणनिधे दामोदरा माधवा।
हे कृष्ण कमलापते यदुपते सीतापते श्रीपते। बैकुण्ठाधिपते चराचरपते लक्ष्मीपते पाहिमाम्।
मनोकामना पूर्ति हेतु मंत्र
श्री रामचन्द्राय नमः।
श्री राम गायत्री मंत्र
ॐ दाशरथये विद्महे सीतावल्लभाय धीमहि, तन्नो राम प्रचोदयात्।
विपत्ति में रक्षा हेतु-
राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे। सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने
मुक्ति और प्रभु प्रेम हेतु-
नाम पाहरु दिवस निसि ध्यान तुम्हार कपाट
लोचन निजपद जंत्रित जाहि प्राण केहि बाट।
कार्य सिद्धि मन्त्र
'ॐ हं हनुमते श्री रामचंद्राय नम:।'
ह्रीं मंत्र
ह्रीं राम ह्रीं राम ||
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











