Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Akshaya Tritiya Upay for Marriage: बार-बार टूट रहा है रिश्ता या करनी है लव मैरिज, आखा तीज पर करें ये उपाय
Akshaya Tritiya Upay for Marriage: अक्षय तृतीया की तिथि साल की बेहद शुभ तारीखों में से एक होती है। बहुत कम लोग जानते हैं कि जिन लोगों की शादी नहीं हो पा रही है वे भी इस दिन प्रयोग कर अपने लिए शादी के योग बनाने में योगदान दे सकते हैं।
ये उपाय उन लोगों के लिए है जिनकी शादी नहीं हो पा रही है या किसी वजह से बार-बार रिश्ता टूट रहा है। अक्षय तृतीया पर यह उपाय करके देखें, आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन शीघ्र विवाह योग के लिए कौन कौन से उपाय कर सकते हैं।
Akshaya Tritiya Remedies for Quick Marriage Yog

1. अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को दीपक, फूल, फल और मिठाई आदि अर्पित करें। फिर श्री विष्णु सहस्त्रनाम व लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें और विवाह में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए सच्चे दिल से प्रार्थना करें।
2. कुंडली में गुरु सही ना होने पर भी विवाह में परेशानियां आती हैं। ऐसे में अक्षय तृतीया पर केले के पेड़ को जल से सीचें और ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः मंत्र की 11 माला का जाप करें।
3. अक्षय तृतीया के दिन मिट्टी के पात्र दान करने का बहुत महत्व है। इस दिन मिट्टी के पात्र या मटकी का दान शिवालय में या शिव मंदिर में करें। साथ ही भगवान शंकर और माँ पार्वती को वस्त्र और शृंगार का सामान अर्पित करें। इससे विवाह में आ रही सारी अड़चनें दूर होती हैं।
4. अक्षय तृतीया पर पीले कपड़े में 5 हल्दी की गांठ बांधकर विष्णु जी को अर्पित करें। इसके बाद उन्हें हल्दी-चंदन का तिलक लगाएँ फिर अपने माथे पर भी तिलक लगाएँ। हल्दी की माला से इस मंत्र की 11 माला का जाप करें- ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीवासुदेवाय नमः। इससे प्रेम विवाह की सारी अड़चने खत्म होंगी।
5. अक्षय तृतीया वाले दिन हाथों में नारियल लेकर अपना नाम व गौत्र बोलकर पीपल की सात बार परिक्रमा करें, फिर नारियल पीपल के वृक्ष को अर्पित कर दें और पीपल को प्रणाम करके वापस घर लौट आएं। इससे विवाह में आ रही सभी रुकावटें दूर हो जाएंगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











